Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»देश»दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    देश

    दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    By July 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून की बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, बारिश के बाद उमस भरी गर्मी भी बढ़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में इस हफ्ते झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के बाद लैंड स्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है।मौसम विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, इस हफ्ते 14-16 जुलाई के दौरान, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक बारिश लोगों को परेशान करेगी। इन सभी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

    दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है। रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, सोमवार को दिल्ली में मौसम थोड़ा सुहावना रह सकता है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश होने के आसार जताए है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।बारिश के बाद उमस भरी गर्मी यूपी के लोगों को काफी परेशान कर रही है। हालांकि, सोमवार को पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। बात करें बिहार के मौसम की तो आज पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि किशनगंज जिले में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने या कुछ एक स्थानों पर बादल छाने की संभावना है। एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड में 17 जुलाई तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को यहां का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अल्मोढ़ा, उत्तराकाशी, पिथौरगढ़ और चमौली समेत कई जिलों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। 

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या, लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे

    May 22, 2025

    राजस्थान: बीकानेर पहुंचे पीएम मोदी, देशनोक स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025

    छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार

    May 22, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.