By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शंख-नगाड़ों से आगाज, महिला सशक्तिकरण की गूंज; 26 जनवरी को पहली बार होगा ऐसा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > शंख-नगाड़ों से आगाज, महिला सशक्तिकरण की गूंज; 26 जनवरी को पहली बार होगा ऐसा…
देश

शंख-नगाड़ों से आगाज, महिला सशक्तिकरण की गूंज; 26 जनवरी को पहली बार होगा ऐसा…

Last updated: 2024/01/20 at 11:23 AM
Share
3 Min Read
शंख-नगाड़ों से आगाज, महिला सशक्तिकरण की गूंज; 26 जनवरी को पहली बार होगा ऐसा…
SHARE

इस साल 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह काफी हद तक महिला केंद्रित होगा, जिसका मुख्य विषय भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प है।

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि पहली बार परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों की ओर से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परेड में पहली बार तीनों सेनाओं से सिर्फ महिलाओं की टुकड़ी भी मार्ग पर मार्च करते हुए दिखाई देंगी। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी महिला कर्मी शामिल होंगी।

रक्षा सचिव ने कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।

परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे।

अरमाने ने कहा कि वायु सेना के विमान के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के 2 राफेल लड़ाकू जेट फ्लाई-पास्ट में भाग लेंगे। 

गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। रक्षा सचिव ने कहा कि विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका थीम के साथ 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा कि महिला मार्चिंग टुकड़ियां परेड का प्रमुख हिस्सा होंगी, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की अधिकांश झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता और प्रगति को रेखांकित करेंगी। 

इस बार 13,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रण
गिरिधर अरमाने ने कहा कि विषयों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के अनुरूप किया गया है कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।

एक और अनूठी पहल के तहत संस्कृति मंत्रालय कर्तव्य पथ पर अनंत सूत्र- ‘द एंडलेस थ्रेड’ का प्रदर्शन करेगा। इस वर्ष परेड देखने के लिए लगभग 13,000 विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक, योग शिक्षक (आयुष्मान भारत), अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेता और पैरालंपिक पदक विजेता भी विशेष अतिथि के रूप में परेड में शामिल होंगे।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 20, 2024 January 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ… रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ…
Next Article चेक अदालत से निखिल गुप्ता को बड़ा झटका, US प्रत्यर्पण की मंजूरी; इस मंत्री पर टिकी उम्मीदें… चेक अदालत से निखिल गुप्ता को बड़ा झटका, US प्रत्यर्पण की मंजूरी; इस मंत्री पर टिकी उम्मीदें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?