By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ रूस जा रहा विमान, गया एयरपोर्ट पर भरवाया था फ्यूल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > अफगानिस्तान में क्रैश हुआ रूस जा रहा विमान, गया एयरपोर्ट पर भरवाया था फ्यूल…
विदेश

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ रूस जा रहा विमान, गया एयरपोर्ट पर भरवाया था फ्यूल…

Last updated: 2024/01/22 at 1:25 AM
Share
2 Min Read
अफगानिस्तान में क्रैश हुआ रूस जा रहा विमान, गया एयरपोर्ट पर भरवाया था फ्यूल…
SHARE

अफगानिस्तान के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में 6 लोगों को ले जा रहे रूस के एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है।

यह विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए चार्टर एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था।

क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्लाह अमीरी ने बताया कि यह दुर्घटना बदख्शां प्रांत के जेबाक जिले के समीप एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। इलाके में एक बचाव दल को भेजा गया। 

बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है। मॉस्को में रूस के नागरिक विमानन अधिकारियों ने कहा कि दसॉल्ट फाल्कन 10 चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ लापता हो गया था।

उन्होंने बताया कि विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। रूसी अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी से संबंधित है।

बहरहाल, तालिबान ने एक अलग बयान में विमान को मोरक्को की एक कंपनी का बताया। अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से वहां अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन से बचा जाता रहा है।

विमान ने गया में भरवाया था ईंधन
वहीं, भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक छोटा विमान किसी भारतीय विमानन कंपनी का नहीं था और उसने थाईलैंड के एक हवाई अड्डे से मॉस्को के लिए उड़ान भरते वक्त गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।

भारत के एक विमान के शनिवार रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने सफाई दी कि यह विमान मोरक्को में पंजीकृत था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘उपलब्ध सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान मोरक्को में पंजीकृत डीएफ-10 (दसॉल्ट फाल्कन) एक छोटा विमान है।

यह किसी भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं है। विमान एक एयर एम्बुलेंस था और थाईलैंड से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था और उसने गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।’

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

January 22, 2024 January 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने सबसे बड़े दानदाता… राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने सबसे बड़े दानदाता…
Next Article प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस शिव मंदिर में जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों है खास… प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस शिव मंदिर में जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों है खास…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?