By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंदिरों में पूजा, सीधा प्रसारण…राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में ऐसी तैयारी; कनाडा में खास ऐलान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > मंदिरों में पूजा, सीधा प्रसारण…राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में ऐसी तैयारी; कनाडा में खास ऐलान…
विदेश

मंदिरों में पूजा, सीधा प्रसारण…राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में ऐसी तैयारी; कनाडा में खास ऐलान…

Last updated: 2024/01/22 at 3:06 AM
Share
3 Min Read
मंदिरों में पूजा, सीधा प्रसारण…राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में ऐसी तैयारी; कनाडा में खास ऐलान…
SHARE

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गिने-चुने घंटे शेष रह गए हैं।

इससे पहले ही देश और दुनिया में जश्न का माहौल है। जहां देश में अलग-अलग जगहों पर तमाम आयोजन हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दुनिया भर में भी जश्न मनाया जा रहा है।

दुनिया के विभिन्न देशों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग की भी तैयारियां हैं। वहीं, कार्यक्रम से पूर्व ही खुशियों का दौर शुरू हो गया है। आइए जानते हैं किस देश में क्या माहौल है…

मॉरिशस
मॉरिशस की 48 फीसदी आबादी हिंदू है। यहां पर सरकार ने 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को ऑफिस से दो घंटे का स्पेशल ब्रेक दिया हुआ है।

भारत में मॉरिशस के उच्चायुक्त हेमंडोयाल दिलुम ने बताया कि इस खास मौके पर मंदिरों में दिए जलाए जाएंगे। इसके अलावा रामायण की चौपाइयां भी पढ़ी जाएंगी।

वहीं, मॉरिशस सनातन धर्म टेंपल फेडरेशन के अध्यक्ष घूरबिन भोजराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और इसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ होंगे।

अमेरिका
अमेरिका में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास आयोजन किया गया है। इस मौके पर अमेरिका में करीब 300 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट होगा।

इसमें न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वॉयर भी शामिल है। विश्व हिंदू परिषद, अमेरिकी चैप्टर ने 10 राज्यों में 40 से ज्यादा जगहों पर बिलबोर्ड्स लगाए हैं।

इनमें टेक्सास, इलिनॉयस, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और जॉर्जिया आदि शामिल हैं। मंदिरों में साप्ताहिक जश्न की तैयारी और कई शहरों में रैलियां निकाली जाएंगी।

ब्रिटेन
ब्रिटेन में हिंदू समुदाय ने प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कई कार रैलियां आयोजित की हैं। ऐसी ही एक रैली पश्चिम लंदन में कोलियर रोड पर सिटी पवेलियन से शुरू हुई और पूर्वी लंदन तक गई।

इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में जश्न की तैयारी है। इसके साथ ही साथ 100 से अधिक जगहों पर लाइव स्ट्रीमिंग होनी भी तय है।

फ्रांस
फ्रांस में इस मौके पर एक विशाल रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह रथ यात्रा दे ला चैपेल से 12 बजे दोपहर में निकलेगी और एफिल टॉवर से होकर गुजरेगी।

यात्रा से पूर्व प्रार्थनाएं और विश्व कल्याण यज्ञ आयोजित होगा। इसमें पूजा के बाद आरती होगी और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। 

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा
इसी तरह के आयोजन की तैयारी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी है। ऑस्ट्रेलिया में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हिंदू समुदाय कुछ प्रमुख शहरों में कार रैली निकालेगा।

इसके अलावा मंदिरों में पूजा पाठ और प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण का भी इंतजाम है। वहीं, कनाडा में भी कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी है।

यहां के ओंटारिया शहर के दो कस्बों, ओकविले और ब्रांपटन ने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

January 22, 2024 January 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार ‘राममय’ अयोध्या, पुष्पों और रोशनी से सजी भगवान राम की नगरी… प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार ‘राममय’ अयोध्या, पुष्पों और रोशनी से सजी भगवान राम की नगरी…
Next Article राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किया महात्मा गांधी का जिक्र… राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किया महात्मा गांधी का जिक्र…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?