By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LED हटा दीं और लगाई रोक; तमिलनाडु में रामलला को देखने पर पाबंदी से भड़की भाजपा, SC पहुंची…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > LED हटा दीं और लगाई रोक; तमिलनाडु में रामलला को देखने पर पाबंदी से भड़की भाजपा, SC पहुंची…
देश

LED हटा दीं और लगाई रोक; तमिलनाडु में रामलला को देखने पर पाबंदी से भड़की भाजपा, SC पहुंची…

Last updated: 2024/01/22 at 11:21 AM
Share
3 Min Read
LED हटा दीं और लगाई रोक; तमिलनाडु में रामलला को देखने पर पाबंदी से भड़की भाजपा, SC पहुंची…
SHARE

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और पूरे देश में इस आयोजन को लोग टीवी के माध्यम से देख रहे हैं।

यही नहीं कई जगहों पर मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन्स लगाकर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की जा रही है।

भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग शहरों पर जनता के साथ कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं।

ऐसे ही आयोजनों को लेकर तमिलनाडु में विवाद छिड़ गया है क्योंकि राज्य सरकार ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर लाइव टेलिकास्ट पर रोक का फैसला लिया है।

अब इस फैसले के खिलाफ भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है और तत्काल सुनवाई की मांग की गई है।

अदालत में इस पर सुनवाई होने वाली है। इस अर्जी को भाजपा के राज्य सचिव विनोज पी. सेल्वम ने दाखिल किया है।

उन्होंने अपनी अर्जी में कहा, ‘डीएमके की तमिलनाडु सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा के पवित्र आयोजन के लाइव टेलिकास्ट पर रोक लगा दी है। राज्य के तमाम मंदिरों में यह कार्यक्रम होना था, जिस पर रोक लगा दी गई है।’

इस याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने पूजा, अर्चना, भंडारे आदि करने पर भी रोक लगा दी है। राज्य सरकार का इस तरह का ऐक्शन संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है। 

यही नहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का भी कांचीपुरम जिले में एक कार्यक्रम में जाने का प्लान था। यहां एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार के आदेश पर हटा दिया गया है।

भाजपा के एक नेता एसजी सुरैया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कांचीपुरम में यह एक प्राइवेट मंदिर है, जहां निर्मला सीतारमण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने पहुंच रही थीं।

लेकिन अब यहां तमिलनाडु पुलिस आई है। उसने स्क्रीनों को हटवा दिया है। एमके स्टालिन सरकार यह कैसा मजाक है?’ 

राज्य सरकार के इस कदम पर निर्मला सीतारमण ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों का दमन है, जो रामलला को विराजमान होते हुए देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि डीएमके की यह सरकार ऐंटी हिंदू है। गौरतलब है कि देश के सभी राज्यों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में तो लोग सिनेमाघरों में भी इस आयोजन को देखने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा गली-मोहल्लो, बाजारों और सोसाइटियों में जोरदार सजावट भी की गई है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 22, 2024 January 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात… रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…
Next Article रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की… रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?