By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र…
देश

राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र…

Last updated: 2024/01/24 at 10:13 AM
Share
4 Min Read
राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र…
SHARE

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्य साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।

राहुल गांधी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुवाहाटी शहर की सीमा पर असम पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के एक दिन बाद खरगे ने शाह को पत्र लिखा है।

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान मंगलवार को पार्टी और असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार में उस वक्त टकराव की स्थिति देखने को मिली जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाते हुए गुवाहवाटी में दाखिल हुए।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

जिसके बाद राहुल सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यात्रा में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को गुवाहाटी के मुख्य मार्गों में प्रवेश करने से रोकने के लिए राजमार्ग पर अवरोधक लगाए गए थे।

कांग्रेस समर्थकों ने जब अवरोधक हटाए तो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया को चोटें आईं।

गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में, खरगे ने “कई ऐसे उदाहरण बताए जहां असम पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में कमी पाई गई है।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के पोस्टरों को फाड़ने और 21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की यात्रा को रोकने और राज्य पार्टी प्रमुख भूपेन बोरा पर हमला करने का जिक्र किया है।

खरगे ने आरोप लगाया कि ‘ये काम पुलिस की देख-रेख में हुआ। पुलिस खड़ी रही और उसने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के काफिले के करीब आने दिया। इससे राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूट गया और उनकी तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।’

उन्होंने कहा कि ये सारे सबूत पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि “हम यह सुनिश्चित करने के लिए आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं कि असम के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करें कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो जिससे राहुल गांधी या भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कोई सदस्य गंभीर चोट का शिकार न हो।”

मंगलवार को असम में कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज छठा दिन था। बस के ऊपर से लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अवरोधक हटा दिए हैं, लेकिन ‘हम कानून नहीं तोड़ेंगे।’

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को इसी रास्ते यात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कांग्रेस को अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ‘‘बब्बर शेर’’ करार देते हुए कहा, ‘‘आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने अवरोधक हटा दिए हैं।’’

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 24, 2024 January 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र… राहुल गांधी को सुरक्षा दो, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही; खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र…
Next Article रैली में ट्रंप समर्थक से शादी का प्रस्ताव पाकर शरमा गई निक्की हेली, VIDEO में देखिए यूं दिया जवाब… रैली में ट्रंप समर्थक से शादी का प्रस्ताव पाकर शरमा गई निक्की हेली, VIDEO में देखिए यूं दिया जवाब…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?