By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब अफसर बुलवा कर्पूरी ठाकुर ने CM आवास से वापस भिजवा दी थीं सरकारी चौकी और चारपाइयां, जानें- दिलचस्प किस्सा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > जब अफसर बुलवा कर्पूरी ठाकुर ने CM आवास से वापस भिजवा दी थीं सरकारी चौकी और चारपाइयां, जानें- दिलचस्प किस्सा…
देश

जब अफसर बुलवा कर्पूरी ठाकुर ने CM आवास से वापस भिजवा दी थीं सरकारी चौकी और चारपाइयां, जानें- दिलचस्प किस्सा…

Last updated: 2024/01/24 at 11:09 AM
Share
3 Min Read
जब अफसर बुलवा कर्पूरी ठाकुर ने CM आवास से वापस भिजवा दी थीं सरकारी चौकी और चारपाइयां, जानें- दिलचस्प किस्सा…
SHARE

कर्पूरी ठाकुर पहली बार 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

उनकी सादगी के लोग कायल थे। जमीनी नेता होने की वजह से अकसर लोग उनके घर आते रहते थे। उनके परिजन भी उनके घर आते जाते रहते थे।

एक बार उनके पैतृक जिले समस्तीपुर से उनके स्कूल के दिनों के एक गुरुदेव उनसे मिलने पटना आए थे। वह उस दिन कर्पूरी ठाकुर के सरकारी आवास में ही रुके थे।

जब गुरू जी के रात में सोने का प्रबंध करने की बात आई तो कर्पूरी ठाकुर ने अपने एक परिजन से कहा कि आज रात के लिए आप अपनी बिछाबन मास्टर साहब के लिए खाली कर दीजिए।

परिजन ने बेड तो खाली कर दिया लेकिन वह झल्ला उठा था। उन्हें अकसर ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता था क्योंकि वे लोग आगंतुकों से परेशान थे। हालांकि, उस परिजन ने बिछावन खाली कर दिया लेकिन दूसरे दिन कर्पूरी ठाकुर को यह बात पता चल गई।

ठाकुर ने तब अपने निजी सचिव को बुलाकर कहा कि आप सरकारी अफसर को बुलवाइए और उनसे कहिए कि हमारे सरकारी आवास पर जितनी भी सरकारी चौकी और चारपाइयां हैं, उन्हें वापस ले जाएं।

अब से हम फर्श पर ही बिछावन लगाकर सोएंगे। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर, जो उस वक्त उनके निजी सचिव थे, ने लिखा है कि उनके आदेश के अनुसार अफसर बुलवाए गए और सभी चौकियों और चारपाइयों को वापस भेज दिया गया। उसके बाद से कर्पूरी ठाकुर फर्श पर ही सोते थे।

बकौल सुरेंद्र किशोर, कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री पद से हट गए तो वह नहीं चाहते थे कि उनके परिजन उनके साथ पटना में रहें। उनकी आय सीमित थी।

वह महीने में 20 दिन के करीब पटना से बाहर बिहार के दौरे पर रहते थे। इसलिए उन्होंने अपने निजी सचिव से परिजनों को कहलवाया था कि सभी लोग पैतृक गांव पितौंझिया चले जाएं।

ना चाहते हुए भी निजी सचिव को कहना पड़ा। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर के सभी परिजन गांव चले गए थे। गांव में उनका पारिवारिक पेशा नाई का ही था।

उनके पिता गोकुल ठाकुर उनके मुख्यमंत्री रहने के बावजूद जातिगत पेशा करते रहे। कर्पूरी ठाकुर ने कभी उन्हें यह काम करने से नहीं रोका बल्कि उसे और बढ़ावा दिया।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 24, 2024 January 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया… रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ… रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?