By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया; कहा- भगवान का था आदेश…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया; कहा- भगवान का था आदेश…
देश

रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया; कहा- भगवान का था आदेश…

Last updated: 2024/01/25 at 3:39 AM
Share
6 Min Read
रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया; कहा- भगवान का था आदेश…
SHARE

रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज अयोध्या के मंदिर उद्घाटन में भगवान राम की सुंदर और श्यामल मूर्ति के अनावरण के बाद से सुर्खियों में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का नेतृत्व किया था।

जैसे ही लोगों ने रामलला के दर्शन किए, भगवान के चेहरे की कोमल मुस्कान और सजीव आंखों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की सजीव सी दिखने वाली मूर्ति के पीछे के राज का खुलासा किया है।

उन्होंने अपने साथ हुए चमत्कारिक घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया भगवान राम ने जैसा आदेश दिया, मैंने उन्ही का पालन करते हुए मूर्ति बनाई।

योगीराज ने बताया कि मूर्ति को तैयार करने में सात महीने लगे, इस दौरान वह दुनिया से कट गए और बच्चों के साथ समय बिताया।

योगीराज ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि कैसे रोज एक बंदर उनके घर आकर मूर्ति के दर्शन कर लौट जाता था।

मूर्तिकार अरुण योगीराज ने पिछले सात महीनों में रामलला की मूर्ति बनाने के दौरान की अवधि को चुनौतीपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, मुझे मूर्ति बेहद सावधानी से बनानी थी वो भी शिल्प शास्त्र का पालन करते हुए। क्योंकि मूर्ति भगवान राम के 5 साल के रूप में दिखनी चाहिए थी, मूर्ति में बच्चे की मासूमियत भी होनी चाहिए थी।

एक बातचीत में योगीराज ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने मूर्ति को पूरा करने के लिए विशिष्ट मानदंड तय किए थे- जैसे मुस्कराता चेहरा, दिव्य दृष्टि, 5 वर्षीय स्वरूप और राजकुमार या युवराज लुक

सात महीने रामलला से भावनात्मक रूप से बिताए
योगीराज का कहना है कि उनका परिवार पिछले 300 वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहा है और मैं खुद को धरती का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानता हूं कि मुझे भगवान राम ने यह काम सौंपा।

“पिछले दो दिनों से मुझे बहुत खुशी है कि लोग भगवान राम की मूर्ति को पसंद कर रहे हैं। लोगों को खुश देखना यह सोचने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मेरी मूर्ति चुनी गई है। उन्होंने कहा, ‘राम लला की मूर्ति सभी की है, यह सिर्फ मेरी नहीं है।’ वो कहते हैं कि “पिछले सात महीने, मैंने मूर्ति के साथ बहुत भावनात्मक रूप से बिताए। मेरा एक बेटा और एक बेटी भी है। मैं अपनी 7 साल की बेटी को मूर्ति की तस्वीर दिखाता था और पूछता था कि रामलला कैसे दिखते हैं; वह जवाब देती थी: ‘बच्चे जैसा ही है अप्पा”

भगवान राम ने जैसा आदेश दिया वैसे मैंने मूर्ति बनाई
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल मूर्ति को पूरा करना ही पर्याप्त नहीं था। उसमें बच्चे की कोमलता और मासूमियत दिखानी जरूरी थी।

मेरा ऐसा विश्वास है कि मुझे भगवान राम ने जैसा आदेश दिया मैं वैसे ही मूर्ति बनाने लगा। योगीराज का दावा है कि”निर्माण होते समय रामलला अलग थे, स्थिर होने के बाद अलग। मुझे लगा कि ये मेरा काम नहीं है। ये तो बहुत अलग दिखते हैं। भगवान ने अलग रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति अलग-अलग चरणों में अलग दिखती है। प्राण प्रतिष्ठा में राम लला बिल्कुल अलग दिखे।”

राम लल्ला की मुस्कान और उनकी आंखें
योगीराज ने रामलला की मंत्रमुग्ध कर देने वाली मुस्कान की भी चर्चा की। योगीराज ने कहा, “उस दौरान मुझे बच्चों के साथ काफी समय बिताना पड़ा और मैं बाहरी दुनिया से अलग हो गया। मैंने एक अनुशासन बनाया और शिला के साथ भी काफी समय बिताया।

“योगीराज की पत्नी विजिता ने भी इंडिया टुडे टीवी को बताया कि योगीराज ने चेहरे और शरीर की विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए मानव शरीर रचना विज्ञान की किताबें पढ़ीं, जिसने उनकी काफी मदद की। उन्होंने कहा, “वह बच्चों के बारे में अधिक जानने के लिए स्कूलों भी गए और गहराई से शोध किया और देखा कि वे कैसे मुस्कुराते हैं।”

घर के बाहर रोज एक बंदर आता था
योगीराज ने एक दिलचस्प घटना का भी जिक्र किया। बताया कि हर दिन शाम 4-5 बजे के आसपास एक बंदर उनके घर के दरवाजे पर आ जाता था।

वो बताते हैं, “जब ठंड के दौरान हम गेट पर पर्दा डालते थे, तो वह आकर दरवाजे पर दस्तक देता था। मैं कन्फर्म नहीं कि यह वही बंदर है, लेकिन वह रोजाना उसी समय पर आता था। मैंने इस बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी से कहा। उन्होंने कहा कि शायद वह भी भगवान राम की मूर्ति देखना चाहते हों।”

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 25, 2024 January 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव स्थल में पहुंचे… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव स्थल में पहुंचे…
Next Article केरल में फिर दिखी तकरार, विधानसभा में आरिफ मोहम्मद ने सिर्फ 2 मिनट में खत्म किया भाषण … केरल में फिर दिखी तकरार, विधानसभा में आरिफ मोहम्मद ने सिर्फ 2 मिनट में खत्म किया भाषण …
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?