By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आरोहण-2024’ का आगाज…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > रायपुर : रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आरोहण-2024’ का आगाज…
देश

रायपुर : रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आरोहण-2024’ का आगाज…

Last updated: 2024/01/30 at 2:54 AM
Share
2 Min Read
रायपुर : रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आरोहण-2024’ का आगाज…
SHARE

उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का किया शुभारंभ

गायन डांस आदि कंपटीशन के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में लेंगे हिस्सा

खेल से हमें टीम भावना और अनुशासन की मिलती है सीख: मंत्रीश्री बृजमोहन अग्रवाल

उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं।

जहां खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं अनुशासन के साथ आपसी समझ और टीम भावना विकसित होती है।

संस्कृति गतिविधियों से रचनात्मकता और सामाजिक कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वे आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण – 2024’ के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।

उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, खेल और संस्कृति गतिविधियां जैसे गायन, डांस आदि वर्तमान समय में आजीविका का साधन भी बन गई हैं। इतना ही नहीं यह हमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाती है।

खेल हमें सीखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों का पता चलता है। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर आरोहण 2024 का शुभारंभ किया और सभी छात्र-छात्राओं को ‘’मैं को हम बनायेंगे, हम नया भारत बनायेंगे’’ की शपथ दिलाई। उन्होंने इस मौके पर रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर आरोहण-2024 का शुभारंभ किया।

रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों और शिक्षकों ने शुभारंभ अवसर पर फ़्लैश माब नृत्य का प्रस्तुत किया।

सात दिनों तक चलने वाले आरोहण 2024 में देश भर से करीब 4000 प्रतिभागी तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही गायन डांस आदि कंपटीशन में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उनके परिजन शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

January 30, 2024 January 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : जस्टिस यू.यू. ललित देंगे एचएनएलयू में महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान रायपुर : जस्टिस यू.यू. ललित देंगे एचएनएलयू में महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान
Next Article महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने का नाइट क्लब ने निकाला तोड़, एंट्री के नए नियम हुए जारी… महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने का नाइट क्लब ने निकाला तोड़, एंट्री के नए नियम हुए जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?