By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इतना अहंकार क्यों, हिम्मत है तो वाराणसी से बीजेपी को हराकर दिखाएं, कांग्रेस पर भड़कीं ममता बनर्जी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > इतना अहंकार क्यों, हिम्मत है तो वाराणसी से बीजेपी को हराकर दिखाएं, कांग्रेस पर भड़कीं ममता बनर्जी…
देश

इतना अहंकार क्यों, हिम्मत है तो वाराणसी से बीजेपी को हराकर दिखाएं, कांग्रेस पर भड़कीं ममता बनर्जी…

Last updated: 2024/02/03 at 1:47 AM
Share
4 Min Read
इतना अहंकार क्यों, हिम्मत है तो वाराणसी से बीजेपी को हराकर दिखाएं, कांग्रेस पर भड़कीं ममता बनर्जी…
SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 सीटें जीत पाने पर भी संशय जताया है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘मुझे संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी आम चुनाव में 40 सीटें भी सुरक्षित कर पाएगी या नहीं।’

सीएम ममता का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है।

तृणूमल कांग्रेस के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच, ममता ने एक बार फिर से कांग्रेस को अपने तेवर दिखा दिए हैं।   

बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए TMC चीफ कांग्रेस पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीटें भी जीतेगी या नहीं।

फिर यह अहंकार क्यों है? आप बंगाल आए मगर मुझे बताया भी नहीं। हम तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाइए, आप उन जगहों पर भी हार गए जहां पहले जीतते थे।’ 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी, मगर मुझे इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। हम इंडिया गठबंधन में सहयोगी हैं और मुझे अपने पार्टी के नेताओं से इस बारे में पता चला। 

बीड़ी श्रमिकों से राहुल की बातचीत को बताया फोटोशूट
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी को बीड़ी श्रमिकों के साथ बातचीत करते देखा गया। उन्होंने कहा, ‘अब यह कोई नया स्टाइल चल पड़ा है… फोटोशूट कराने का।

जो लोग कभी चाय की दुकान पर भी नहीं गए, अब वे बीड़ी श्रमिकों के साथ बैठने का दिखावा कर रहे हैं। ये सभी प्रवासी पक्षी की तरह हैं।’

मालूम हो कि कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें दिखाया गया कि राहुल गांधी तंबाकू विक्रेताओं के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं, जहां कई महिलाएं भी थीं।

इस दौरान कांग्रेस नेता उनसे उनकी आमदनी और व्यापार के बारे में जानकारी ले रहे थे। 

TMC से सीट बंटवारे पर बातचीत जारी: राहुल गांधी
दूसरी ओर, राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा कर रही है और मुद्दे का समाधान निकल जाएगा।

उन्होंने गुरुवार रात पश्चिम बंगाल में पार्टी के डिजिटल मीडिया योद्धाओं के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। यह पूछे जाने पर कि राज्य में कांग्रेस के लिए एक भी लोकसभा सीट छोड़ने की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को महत्व क्यों दे रही है, गांधी ने कहा, ‘न तो ममता जी ने कहा है, न ही कांग्रेस गठबंधन से बाहर हुई है। ममता जी भी कह रही हैं कि वह गठबंधन में हैं।

दोनों तरफ से सीटों पर चर्चा जारी है। इसे सुलझा लिया जाएगा।’

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

February 3, 2024 February 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मंत्रियों को जिले का प्रभार आबंटित… रायपुर : मंत्रियों को जिले का प्रभार आबंटित…
Next Article रायपुर : क्रेडा द्वारा स्वीकृत 115 संयंत्रों के प्रगतिरत् कार्यों को 20 फरवरी तक पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को इस सप्ताह प्रारंभ करने केे निर्देश… रायपुर : क्रेडा द्वारा स्वीकृत 115 संयंत्रों के प्रगतिरत् कार्यों को 20 फरवरी तक पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को इस सप्ताह प्रारंभ करने केे निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?