By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर…
देश

दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर…

Last updated: 2024/02/05 at 12:21 PM
Share
4 Min Read
दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर…
SHARE

भारत में सड़कों पर जाम को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

आए दिन दिल्ली और मुंबई में सड़कों पर घंटों लंबी जाम देखने को मिल जाती है। लेकिन इस रिपोर्ट में दो शहर दिल्ली और मुंबई से भी आगे हैं।

ये शहर बेंगलुरु और पुणे हैं। पिछले साल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में यात्रियों ने 10 किलोमीटर ट्रैवल करने के लिए औसतन 28 मिनट और 10 सेकंड खर्च किए।

वहीं पुणे में 10 किलोमीटर के लिए 27 मिनट और 50 सेकंड लगे। इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर है। नई दिल्ली में 10 किलोमीटर के सफर के लिए 21 मिनट और 40 सेकंड लगे।

वहीं चौथे नंबर पर मुंबई है जहां 10 किलोमीटर की दूरी के लिए औसतन 20 मिनट और 20 सेकंड लगे। 

वैश्वक स्तर पर कहां हैं पुणे और बेंगलुरु?

नीदरलैंड स्थित लोकेशन टेक्नोलॉजी की मल्टीनेशनल डेवलपर कंपनी टॉमटॉम इंडेक्स ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पुणे और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 10 सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में से थे।

पूरी दुनिया की बात की जाए तो बेंगलुरु छठे और पुणे सातवें स्थान पर है। हालांकि इस मामले में नई दिल्ली 44वें और मुंबई 54वें स्थान पर है। 2022 में, बेंगलुरु में 10 किलोमीटर के सफर के लिए औसतन 29 मिनट और 10 सेकंड खर्च करने पड़ते थे।

2022 में वैश्विक स्तर पर बेंगलुरु दूसरे स्थान पर था। नई दिल्ली 22 मिनट और 10 सेकंड के साथ 34 वें स्थान पर तो वहीं 21 मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ मुंबई 47वें स्थान थी।

2023 के लिए टॉमटॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुणे में एक यात्री ने सबसे व्यस्त समय के दौरान औसतन 256 घंटे ड्राइविंग की।

इसमें से 128 घंटे केवल ट्रैफिक जाम के कारण बर्बाद हुए। केवल समय ही बर्बाद नहीं हुआ, बल्कि इससे लगभग 1007 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) भी उत्सर्जित हुआ।

1007 किलोग्राम CO2 में से 265 किलोग्राम केवल जाम के कारण उत्सर्जित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में पुणे में व्यस्त समय के दौरान दर्ज की गई औसत स्पीड 19 किमी प्रति घंटा थी।  

दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक कहां है?

इसमें कहा गया कि व्यस्त समय के दौरान नई दिल्ली में यात्रियों ने 191 घंटे, मुंबई में 198 घंटे और बेंगलुरु में 257 घंटे ड्राइविंग में बिताए। इस दौरान इन शहरों लोगों ने ट्रैफिक जाम के चलते कई घंटे बर्बाद किए। दिल्ली में 81 घंटे, मुंबई में 92 घंटे और बेंगलुरु में 132 घंटे ट्रैफिक जाम के कारण बर्बाद हुए। 

55 देशों के 387 शहरों में की गई स्टडी से पता चला कि लंदन (इंग्लैंड) दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम झेलने वाला शहर है।

लंदन में 10 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों ने औसतन 37 मिनट और 20 सेकंड खर्च किए। इसके बाद 29 मिनट और 30 सेकंड के साथ डबलिन (आयरलैंड) और 29 मिनट के साथ टोरंटो (कनाडा) है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में शहरों में ट्रैफिक की स्थिति खराब हुई है। हालांकि इसके पीछे की वजह उन शहरों में चल रहे विकास कार्यों को बताया गया है।

विशेषज्ञों ने ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और पार्किंग पॉलिसी को लागू करने का सुझाव दिया है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

February 5, 2024 February 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कवर्धा : स्वामी करपात्रीजी स्टेडियम में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता खिलाड़ी स्वस्थ एवं उत्साहपूर्वक खेल में ले रहे हिस्सा… कवर्धा : स्वामी करपात्रीजी स्टेडियम में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता खिलाड़ी स्वस्थ एवं उत्साहपूर्वक खेल में ले रहे हिस्सा…
Next Article पता नहीं कौन सा चुनाव आखिरी होगा; चाचा शरद पवार की उम्र पर अजित पवार का तंज… पता नहीं कौन सा चुनाव आखिरी होगा; चाचा शरद पवार की उम्र पर अजित पवार का तंज…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?