By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में ये कैसी मतगणना! कैंडिडेट फाड़ रहे बैलेट पेपर, पुलिस का कोई पता नहीं…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > पाकिस्तान में ये कैसी मतगणना! कैंडिडेट फाड़ रहे बैलेट पेपर, पुलिस का कोई पता नहीं…
विदेश

पाकिस्तान में ये कैसी मतगणना! कैंडिडेट फाड़ रहे बैलेट पेपर, पुलिस का कोई पता नहीं…

Last updated: 2024/02/09 at 10:51 AM
Share
6 Min Read
पाकिस्तान में ये कैसी मतगणना! कैंडिडेट फाड़ रहे बैलेट पेपर, पुलिस का कोई पता नहीं…
SHARE

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज 9 फरवरी को मतगणना हो रही है।

लेकिन हर ओर से मतगणना में धांधली चौंका देने वाली रिपोर्टें और वीडियो सामने आ रहे हैं। मतदान वाले दिन पाकिस्तान में धांधली, हिंसा और देशभर में मोबाइल फोन सेवा बंद करने की खबरें आई थीं।

इन खबरों के बीच पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने मतदान के समाप्त होने के 10 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार देर रात चुनावों के नतीजों की घोषणा करनी शुरू की।

जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई वैसे ही मतगणना की धज्जियां उड़ाते हुए उम्मीदवारों के कई वीडियो सामने आए। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) ने दावा किया कि पीएस-105 (कराची पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी कर्मचारियों से मतपत्र छीन लिए गए।

वहीं जमात-ए-इस्लामी (जेआई) ने आरोप लगाया कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) कार्यकर्ताओं ने कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया में तोड़फोड़ की।

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कराची में नकाबपोश लोगों को मतदान केंद्रों में घुसते हुए दिखाया गया है।

मतदान के दौरान पूरे पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया था। अब कहीं-कहीं इंटरनेट बहाल करने की खबर है।

जैसे-जैसे लोगों को इंटरनेट एक्सेस मिल रहा वे वीडियो शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों पर शेयर किए जा रहे हैं। 

पत्रकार नईमत खान ने भी ऐसा ही एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में नेशनल एसेंबली (एनए-242) से पीपीपी उम्मीदवार कादिर खान मंदोखाइल को दरवाजे को लात मारते हुए और मतपत्र पकड़े हुए मतदान केंद्र में घुसते हुए दिखाया गया है।

समर्थकों के समूह से घिरे, मंदोखाइल सीधे एक मतदान केंद्र पर गए और पुलिस और मतदान अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटियों को जमीन पर पटक दिया।

इस बीच, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने कहा कि उसने मतदान केंद्र पर हमले का संज्ञान लिया है। इसने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को चुनाव अधिनियम की धारा 196 के तहत मंदोखाइल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।

पाकिस्तान में इस धारा के तहत, मतदान केंद्र या बूथ पर हमला करना, मतदान प्रक्रिया में बाधा डालना, मतपेटियां या कागजात छीनना और मतदान कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास जैसे अपराध कानून के तहत दंडनीय हैं। 

पत्रकार नईमत खान द्वारा शेयर किए गए कराची के अन्य वीडियो में, टीएलपी और पीपीपी ने एमक्यूएम-पी पर कराची के एनए-232 और एनए-246 निर्वाचन क्षेत्रों में धांधली और फर्जी मतदान करने का भी आरोप लगाया।

एक वीडियो में जमात-ए-इस्लामी नेता हाफिज नईमुर रहमान ने एमक्यूएम-पी पर बलदिया टाउन में धांधली का आरोप लगाया है।

कुल मिलाकर पाकिस्तान में अराजकता का माहौल है। मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक हुआ लेकिन ईसीपी ने शुक्रवार देर रात तीन बजे तक यह नहीं बताया कि कौन सी पार्टी आगे है।

राजनीतिक दलों ने इस देरी को लेकर शिकायत की और चुनाव प्राधिकरण पर सवाल उठाया जिसके बाद ईसीपी ने सभी प्रांतीय चुनाव आयुक्तों और चुनाव अधिकारियों को आधे घंटे के भीतर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया और कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले, चुनाव अधिकारियों ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांतों में अधिकतर सीट पर ‘पीटीआई’ की ‘‘स्पष्ट जीत’’ के बाद मीडिया में परिणाम जारी करना बंद कर दिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। खान (71) की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट का ‘बल्ला’ से वंचित करने के चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।

पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की सीटों के लिए कुल 5,121 उम्मीदवार दौड़ में हैं। इनमें 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं। चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं।

इस चुनाव में, बिलावल भुट्टो-जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी शामिल है, जिन्हें पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं। नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

February 9, 2024 February 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के पहल से 35 लाख के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति… रायपुर : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के पहल से 35 लाख के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति…
Next Article रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष… रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका…..
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..
विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?