By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका की पहल पर इजरायल से समझौता करेंगे मुस्लिम देश! सऊदी ने बुला ली 4 अरब देशों की मीटिंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > अमेरिका की पहल पर इजरायल से समझौता करेंगे मुस्लिम देश! सऊदी ने बुला ली 4 अरब देशों की मीटिंग…
विदेश

अमेरिका की पहल पर इजरायल से समझौता करेंगे मुस्लिम देश! सऊदी ने बुला ली 4 अरब देशों की मीटिंग…

Last updated: 2024/02/10 at 10:17 AM
Share
3 Min Read
अमेरिका की पहल पर इजरायल से समझौता करेंगे मुस्लिम देश! सऊदी ने बुला ली 4 अरब देशों की मीटिंग…
SHARE

अमेरिका की पहल पर इजरायल से समझौता करने को लेकर मुस्लिम देश तैयार होते नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के दौरे के बाद सऊदी अरब ने गाजा पर बातचीत के लिए अरब राजनयिकों की मेजबानी की।

रिपोर्ट के अनुसार, इस चर्चा के दौरान मध्य-पूर्वी 4 शीर्ष राजनयिकों ने फिलिस्तीन की मान्यता को बनाए रखने के लिए कदम उठाने की बात दोहराई।

यह बैठक गुरुवार को आयोजित की गई जो कि ब्लिंकन के मिडिल ईस्ट के दौरे के बाद हुई। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद यह मध्य-पूर्व का उनका 5वां दौरा था।

मीटिंग में मिस्र, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। साथ ही एक सीनियर फिलिस्तीनी अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुस्लिम देशों की बैठक में मंत्रियों ने गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने, तुरंत सीजफायर लगाने, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता में बाधा डालने वाले प्रतिबंधों को हटाने पर जोर दिया।

मालूम हो कि गाजा संकट पर चर्चा के लिए जो बाइडन अगले सप्ताह जॉर्डन के राजा की मेजबानी करने वाले हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा पर इजरायली बमबारी का हल निकालने के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मिलेंगे। दोनों नेता गाजा में मौजूदा स्थिति और संकट के स्थायी समाधान के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

गाजा में हुए हमलों में 13 लोगों की मौत
इस बीच, गाजा पट्टी के राफा में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए। राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को अविश्वसनीय बताया।

उन्होंने कहा कि वह युद्ध में संघर्ष विराम के लिए इजराइल और हमास पर लगातार दबाव डालने का काम कर रहा है। गाजा पट्टी की आधी से अधिक आबादी राफा में आ गई है जो मिस्र से लगता एक शहर है।

इसकी ज्यादातर सीमा प्रतिबंधित है और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मुख्य प्रवेश बिंदु है।

मिस्र ने चेतावनी दी कि यहां कोई भी जमीनी कार्रवाई या सीमा पार बड़े पैमाने पर विस्थापन की घटना इजरायल के साथ उसकी 40 साल पुरानी शांति संधि को कमजोर कर देगी।

इजराइल के 4 महीने से जारी हवाई और जमीनी हमलों में 27,000 से अधिक फलस्तीनी लोग मारे गए। इजराइल के हमलों ने अधिकांश लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। एक चौथाई आबादी को भुखमरी की ओर धकेल दिया है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

February 10, 2024 February 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : जनकल्याणकारी बजट के माध्यम से अमृत काल में रखी गई विकसित छत्तीसगढ़ की नींव… रायपुर : जनकल्याणकारी बजट के माध्यम से अमृत काल में रखी गई विकसित छत्तीसगढ़ की नींव…
Next Article रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….
ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..
अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?