By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा रेलवे स्टेशन को 40 करोड़ की सौगात; मिलेंगी ये सुविधाएं…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा रेलवे स्टेशन को 40 करोड़ की सौगात; मिलेंगी ये सुविधाएं…
देश

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा रेलवे स्टेशन को 40 करोड़ की सौगात; मिलेंगी ये सुविधाएं…

Last updated: 2024/02/27 at 1:15 AM
Share
4 Min Read
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा रेलवे स्टेशन को 40 करोड़ की सौगात; मिलेंगी ये सुविधाएं…
SHARE

माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी है।

जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब नई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकसित किया जाएगा।

यह कदम अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से देशभर के 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट को चिह्नित करते हुए एक पट्टिका का अनावरण किया, जो उनके उधमपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यह स्टेशन रियासी जिले में है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने इस अवसर पर एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कटरा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करना इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री के विशेष जोर को दर्शाता है।

जितेंद्र सिंह ने याद किया कि यह स्टेशन वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के लिए चुने गए पहले स्टेशनों में से एक था। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला स्टेशन होने का गौरव भी रखता है जहां सौर ऊर्जा सुविधा की शुरुआत की गई थी।

इंटर-मॉडल स्टेशन के रूप में उभरेगा कटरा स्टेशन
जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘आज के प्रयास के तहत कटरा स्टेशन के अलावा तीन अन्य स्टेशनों (उधमपुर, जम्मू और बडगाम) को भी अमृत स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा।

4 में से 3 जम्मू क्षेत्र में हैं। यह जम्मू कश्मीर के विकास के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दिखाता है।’ उन्होंने कहा कि कटरा स्टेशन एक इंटर-मॉडल स्टेशन के रूप में उभरेगा।

यह रेल, सड़क और हवाई यात्रा को एकसाथ जोड़ेगा ताकि लोग एक साधन से दूसरे साधन तक बिना रोकटोक के जा सकेंगे।

नागरिकों की मानसिकता में बदलाव: जितेंद्र सिंह 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने देश की विकास यात्रा के हिस्से के रूप में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा को चुना है।

उन्होंने कहा, ‘जब से मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला है, नागरिकों की मानसिकता में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक व्यक्ति और क्षेत्र के कल्याण के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं।

अब किसी गरीब आदमी के बच्चे बड़े सपने देख सकते हैं, सिविल सेवाओं जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

सत्ता के गलियारे तक पहुंच सकते हैं, चाहे उनका धर्म, जाति या क्षेत्र कोई भी हो। उम्मीदें फिर से जगी हैं और भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद जैसी बुराइयों पर अंकुश लगा है।

आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगे रेलवे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रीडेवलपमेंट के लिए चुने गए 553 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।

इन स्टेशनों का पुनर्विकास 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। स्टेशन सिटी सेंटर के रूप में कार्य करेंगे, जो शहर के दोनों किनारों को जोड़ेगा और इसमें आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी।

स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। मोदी ने 1,500 सड़क ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में से एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में होगी जिसकी लागत 49 करोड़ रुपये होगी।

ये सड़क ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 21,520 करोड़ रुपये है।

इनसे भीड़भाड़ कम होगी, सुरक्षा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रेलवे की क्षमता और दक्षता में सुधार होगा।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

February 27, 2024 February 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बताया आगे का प्लान; जानिए क्या है पूरा मामला… वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बताया आगे का प्लान; जानिए क्या है पूरा मामला…
Next Article लेबनान में कई किलोमीटर अंदर घुसकर इजरायल का हमला, एयरस्ट्राइक में ढेर हिजबुल्लाह आतंकी… लेबनान में कई किलोमीटर अंदर घुसकर इजरायल का हमला, एयरस्ट्राइक में ढेर हिजबुल्लाह आतंकी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?