By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात…
विदेश

बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात…

Last updated: 2024/03/04 at 9:56 AM
Share
3 Min Read
बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात…
SHARE

मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार बनने के बाद से ही भारत के साथ संबंध खराब हो गए हैं।

इसी बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति को उनकी ही भाषा में जवाब देते हुए कहा है कि बदमाश कभी 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं किया करते हैं।

दरअसल जनवरी महीने में मुइज्जू ने भारत के बारे में कहा था कि किसी भी देश के बाद उन्हें धमकाने का लाइसेंस नहीं है।

अपनी किताब ‘व्हाई भारत मैटर्स’ के प्रमोशन कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा संकट के समय में अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहता है और हर संभव मदद करता है। 

विदेश मंत्री से सवाल किया गया था कि भारत इस उपमहाद्वीप में धौंस जताने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा, आप अगर भारत को बड़ा बदमाश बताते हैं तो एक बात ध्यान रखिए कि बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं किया करते हैं।

कोविड के समय दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं भेजते हैं। युद्धग्रस्त इलाकों में अनाज से लेकर उर्वरक और दवाइयां तक नहीं भिजवाते हैं। आज भारत की सराहना पूरी दुनिया करती है। संकट के समय में भारत ने हर देश की मदद की है। 

आपको बता दें कि मालदीव और भारत के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब मुइज्जू के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

हालांकि घरेलू दबाव के चलते ही उ मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप के पर्यटन को विस्तार देने के लिए तस्वीरें शेयर की थीं।

इसके बाद मुइज्जू के मंत्रियों ने इसपर आपत्तिजनकर टिप्पणी की थी। इसका विरोध मुइज्जू सरकार को अपने घर में भी करना पड़ा। 

जयशंकर ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव में बीते कुछ सालों में ही भारत का निवेश तेजी से बढ़ा है। आज जिस तरह का व्यापार पड़ोसी देशों के साथ हो रहा है, वह भी एक बयां करने वाली कहानी है।

मैं इस लिस्ट से मालदीव को अलग नहीं कर रहा हूं। मालदीव के साथ भी अच्छे व्यापारिक संबंध हैं। इस मामले में मैं भूटान का नाम नहीं भूल सकता क्योंकि दोनों देशों के बीच बेहद गहरे और मजबूत संबंध हैं। हम एक दूसरे का सम्मान भी बहुत करते हैं।

बता दें कि मुइज्जू ने  ऐलान किया था कि भारतीय सेना की पहली टुकड़ी 10 मार्च तक भारत वापस भेज दी जाएगी। इसके बाद बाकी की दो टुकड़िओं को 10 मई तक वापस किया जाएगा।

मालदीव के राष्ट्रपति चीन के घोर समर्थक हैं और ऐसे में वह अपने हितों को नजरअंदाज करके भारत का विरोध करने पर तुले हैं।

मुइज्जू का कहना है कि उनके देश में कोई भी विदेशी सेना मौजूद नहीं रहनी चाहिए।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

March 4, 2024 March 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट को गांव-गांव क्यों ले जा रहे चीफ जस्टिस? कच्छ के रण में पहुंचे चंद्रचूड़ सहित कई न्यायाधीश… सुप्रीम कोर्ट को गांव-गांव क्यों ले जा रहे चीफ जस्टिस? कच्छ के रण में पहुंचे चंद्रचूड़ सहित कई न्यायाधीश…
Next Article पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत… पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?