By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इमरान खान पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, PM बने शहबाज शरीफ का प्लान; बिलावल भुट्टो की फिल्डिंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > इमरान खान पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, PM बने शहबाज शरीफ का प्लान; बिलावल भुट्टो की फिल्डिंग…
विदेश

इमरान खान पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, PM बने शहबाज शरीफ का प्लान; बिलावल भुट्टो की फिल्डिंग…

Last updated: 2024/03/05 at 1:57 AM
Share
4 Min Read
इमरान खान पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, PM बने शहबाज शरीफ का प्लान; बिलावल भुट्टो की फिल्डिंग…
SHARE

पाकिस्तान में लंबी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद संभाल लिया है।

सोमवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शहबाज शरीफ को सेना और आईएसआई के बड़े अफसरों के सामने पद की शपथ दिलाई।

पाकिस्तान के 24वें पीएम का पद संभालते ही शहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ बड़े ऐक्शन की तैयारी कर ली है। इस ऐक्शन की पूरी फिल्डिंग बिलावल भुट्टो ने की है।

बिलावल ने शहबाज से मांग की है कि वे मई में हुई घटना की न्यायिक जांच का आदेश दें, जिसकी अध्यक्षता स्वयं खुद चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान करें।

इससे पहले नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण के बाद, उन्हें प्रधान मंत्री आवास पर सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

बता दें कि रविवार को पीएम पद की वोटिंग के लिए पाकिस्तान नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ के पक्ष में 201 वोट पड़े थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार उमर अयूब खान को 92 वोट मिले थे।

बिलावल ने इमरान के खिलाफ की फिल्डिंग
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से 9 मई की घटनाओं की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की मांग की है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और निर्दोषों को रिहा किया जा सके।

नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि सरकार को मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा से अनुरोध करना चाहिए कि वह अपने नेतृत्व में एक न्यायिक आयोग का गठन करें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

लेकिन आपको (तहरीक-ए-इंसाफ) यह आश्वासन देना होगा कि आप न्यायिक आयोग के फैसले को स्वीकार करेंगे।

बिलावल भुट्टो ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने 9 मई की घटनाओं की जांच की मांग की है और पीपुल्स पार्टी इसकी पुष्टि करती है और न्यायिक आयोग की मांग करती है। बिलावल ने आगे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि कोई शहीदों और उनके स्मारकों पर हमला करे और फिर भाग जाए और इस मामले में जिम्मेदार पक्षों की पहचान की जानी चाहिए।

बिलावल किस घटना की बात कर रहे हैं?
बिलावल भुट्टो 9 मई को इलाहाबाद समेत कई शहरों में हुई आगजनी और उपद्रव की घटना की बात कर रहे थे। जब इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में इलाहबाद हाई कोर्ट के सामने पेश किया जाना था।

लेकिन, कोर्ट ले जाने से पहले ही सेना और पाक रेंजर्स ने इमरान खान को गिरफ्तार कर दिया था। इससे इमरान के समर्थक बेकाबू हो गए और उन्हें पूरे शहर में तोड़फोड़ की।

इमरान खान के समर्थकों ने पीएम आवास के साथ-साथ आर्मी हेडक्वार्टर, कई सैन्य अफसरों के घरों को तोड़ डाला। वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सेना ने तब ऐसी घटना को सैन्य अपराध माना था।

पीटीआई ने बिलावल को आड़े हाथों लिया
उधर, बिलावल की मांग पर पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने बिलावल भुट्टो की कड़ी आलोचना की है। अली खान ने कहा कि उन्होंने अपने दादा की राजनीति को दफन कर दिया, नाम में भुट्टो जोड़ने से कोई भुट्टो नहीं बन जाता।

पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान का कहना है कि सिफर एक धोखा है, साजिश के तहत सरकार गिराने वाले लोगों पर मुकदमा चलना चाहिए न कि इमरान खान पर।

उन्होंने विपक्ष की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे एक-दूसरे के साथ पद साझा करते हैं और उनका लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। ये स्वार्थी लोग हैं, लोकतांत्रिक नहीं।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

March 5, 2024 March 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुइज्जू ने दिखाई आंख तो भारत ने दिया जवाब, मालदीव के करीब बनेगा नौसेना बेस; अब क्या करेगा चीन का ‘गुलाम’… मुइज्जू ने दिखाई आंख तो भारत ने दिया जवाब, मालदीव के करीब बनेगा नौसेना बेस; अब क्या करेगा चीन का ‘गुलाम’…
Next Article पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राहुल गांधी के करीबी? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने मचाया बवाल… पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राहुल गांधी के करीबी? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने मचाया बवाल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?