By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुलाई बड़ी बैठक, दूसरी लिस्ट फाइनल करने पर चल रहा मंथन; महाराष्ट्र-हरियाणा समेत यहां फोकस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुलाई बड़ी बैठक, दूसरी लिस्ट फाइनल करने पर चल रहा मंथन; महाराष्ट्र-हरियाणा समेत यहां फोकस…
देश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुलाई बड़ी बैठक, दूसरी लिस्ट फाइनल करने पर चल रहा मंथन; महाराष्ट्र-हरियाणा समेत यहां फोकस…

Last updated: 2024/03/12 at 9:47 AM
Share
3 Min Read
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुलाई बड़ी बैठक, दूसरी लिस्ट फाइनल करने पर चल रहा मंथन; महाराष्ट्र-हरियाणा समेत यहां फोकस…
SHARE

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को नई दिल्ली में बैठक हो रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने को लेकर यह मीटिंग बुलाई गई है।

भाजपा मुख्यालय में जारी इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक देर रात तक चलने की संभावना है। उनके मुताबिक पार्टी की दूसरी सूची मंगलवार या बुधवार को जारी हो सकती है।

जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है, उनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं। 

बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की।

हालांकि, हरियाणा भाजपा नेताओं का एक वर्ग गठबंधन का विरोध कर रहा है, लेकिन पार्टी अपने विकल्पों पर विचार करती दिख रही है।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की कोशिशें जारी
भाजपा ने अप्रैल-मई में संभावित आम चुनावों के मद्देनजर हाल ही में कई दलों के साथ हाथ मिलाया है। तेलुगु देशम पार्टी पिछले दिनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई है।

ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भी उसकी बातचीत जारी है। नड्डा और शाह ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों की चुनाव समितियों और वहां के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न बैठकें कर उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया है।

इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 1 मार्च को हुई थी और इसके अगले दिन पार्टी ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी।

पहली सूची में 28 महिलाएं और 47 युवा शामिल
पहली सूची में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे।

पार्टी की पहली सूची में 28 महिलाएं और 47 युवा शामिल हैं, जबकि 27 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से, 18 अनुसूचित जनजाति से और 57 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल-तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़-असम की 11-11 सीट और दिल्ली की 5 सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

March 12, 2024 March 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 7 अक्टूबर दोबारा नहीं होगा; हमास के खिलाफ बेंजामिन नेतन्याहू फिर तैयार, अब क्या प्लान… 7 अक्टूबर दोबारा नहीं होगा; हमास के खिलाफ बेंजामिन नेतन्याहू फिर तैयार, अब क्या प्लान…
Next Article पाकिस्तान में बदला रिवाज, बेटी बनेगी देश की First Lady, कौन हैं आसिफा भुट्टो… पाकिस्तान में बदला रिवाज, बेटी बनेगी देश की First Lady, कौन हैं आसिफा भुट्टो…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?