By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…
विदेश

क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…

Last updated: 2024/03/22 at 10:07 AM
Share
3 Min Read
क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…
SHARE

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बन रहे ग्वादर बंदरगाह पर बुधवार को हमला हो गया था।

इस हमले में पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए तो वहीं 8 हमलावर भी जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने ली है।

इस ब्रिगेड के गठन का भी रोचक इतिहास है। इसे 2011 में बलूच लिबरेशन आर्मी ने गठित किया था।

इसका गठन पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के एक गार्ड के नाम पर किया गया था, जो उन पर हमले की कोशिश में मारा गया था। पाकिस्तानी जानकारों के अनुसार इस संगठन की अफगानिस्तान में भी मौजूदगी है।

यही नहीं पाकिस्तान का आरोप है कि इस संगठन ने तो पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर भी अपने ठिकाने बना रखे हैं। इन लोगों को ईरान के सीमांत बलूच इलाकों में भी एंट्री मिलती रही है। इन इलाकों में भी बलूच संस्कृति का असर है और बड़ी संख्या में बलूच बसे हैं।

दरअसल मजीद ब्रिगेड को बलूच लिबरेशन आर्मी का आत्मघाती दस्ता माना जाता है। इसकी ओर से खासतौर पर पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमले किए जाते रहे हैं, जिनके निर्माण में चीन शामिल रहा है।

इससे पहले अप्रैल 2022 में इसी संगठन ने कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस इंस्टिट्यूट में अटैक किया था। यह भी एक आत्मघाती हमला ही था।

इसी गुरिल्ला संगठन ने 2022 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कई हमले किए थे। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों को मार डाला था। 2022 में ही मजीद ब्रिगेड ने नौशकी और पंजगुर जिलों में हमले किए थे।

इस दौरान पाक सुरक्षा बलों ने हथियार उठाए और 20 से ज्यादा दहशतगर्दों को मार डाला गया। इसके अलावा पाक सुरक्षा बलों के 9 जवान भी मारे गए थे।

बता दें कि बलूचिस्तान में एक बड़ी आबादी का मानना है कि उसके संसाधनों पर पाकिस्तान अवैध कब्जे जमा रहा है और उन्हें ही इसका फायदा नहीं मिल पाता। चीन के नेतृत्व में बन रहा चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर भी यहीं से निकलता है। ]

इसी कॉरिडोर पर ग्वादर पोर्ट भी पड़ता है। इस पर पहले भी हमले की कोशिशें हुई हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी में इस संगठन ने बलूचिस्तान के माच कस्बे में रॉकेट और अन्य हथियारों से हमले किए थे।

इस दौरान 4 सुरक्षाकर्मियों और 2 नागरिकों की मौत हो गई थी। बता दें कि बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इन हमलों में तालिबान, बलूच लिबरेशन आर्मी जैसे संगठनों का हाथ रहा है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

March 22, 2024 March 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘धनकुबेर’ है कांग्रेस, पिछले साल भी 1 हजार करोड़ की घोषणा की थी; आयकर विभाग का दावा… ‘धनकुबेर’ है कांग्रेस, पिछले साल भी 1 हजार करोड़ की घोषणा की थी; आयकर विभाग का दावा…
Next Article अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस… अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….
राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..
कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?