By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में इंसाफ का भी घोंटा जा रहा गला, 6 जजों की चिट्ठी- धमकी दे गलत फैसले लिखवा रही ISI…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > पाकिस्तान में इंसाफ का भी घोंटा जा रहा गला, 6 जजों की चिट्ठी- धमकी दे गलत फैसले लिखवा रही ISI…
विदेश

पाकिस्तान में इंसाफ का भी घोंटा जा रहा गला, 6 जजों की चिट्ठी- धमकी दे गलत फैसले लिखवा रही ISI…

Last updated: 2024/03/28 at 10:07 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में इंसाफ का भी घोंटा जा रहा गला, 6 जजों की चिट्ठी- धमकी दे गलत फैसले लिखवा रही ISI…
SHARE

पड़ोसी देश पाकिस्तान में किस तरह इंसाफ का गला घोंटा जाता है और न्यायिक प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, इसका खुलासा खुद वहां के जजों ने किया है।

इस्लामाबाद हाई कोर्ट के छह जजों ने चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लोग दबाव डालकर और धमकी देकर गलत फैसले लिखने को मजबूर करते हैं।

इन जजों ने सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल (SJC) से मामले में दखल देने की मांग की है।

डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को, इस्लामाबाद हाई कोर्ट के कुल आठ में से छह जजों ने सर्वोच्च सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के सदस्यों को चिट्ठी लिखी है, जिसमें अपने रिश्तेदारों के अपहरण और उत्पीड़न के साथ-साथ उनके घरों के अंदर गुप्त निगरानी करने और उसके जरिए जजों पर  दबाव बनाने के आरोपों का जिक्र है।

जजों की इस चिट्ठी के बाद पाकिस्तान में हंगामा मच गया है। जजों के इन आरोपों की जांच की मांग होने लगी है।

हाई कोर्ट के जजों ने जिस सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल को चिट्ठी लिखी है, उसके सदस्यों में पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश क़ाज़ी फ़ैज़ ईसा, पाक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मंसूर अली शाह और जस्टिस मुनीब अख्तर और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमिर फारूक और पेशावर उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस मोहम्मद इब्राहिम खान शामिल हैं।

इन जजों को लिखी चिट्ठी में हाइ कोर्ट के जजों ने यह भी सवाल किया है कि क्या न्यायाधीशों को “डराने-धमकाने” और उन पर दबाव डालने की कोई सरकारी नीति मौजूद है।

छह जजों ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शौकत अजीज सिद्दीकी की उस मांग का भी समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने ISI के गुर्गों द्वारा हस्तक्षेप के आरोपों की जांच की मांग की थी।

25 मार्च को लिखी गई इस चिट्ठी पर जस्टिस मोहसिन अख्तर कयानी, तारिक महमूद जहांगीरी, बाबर सत्तार, सरदार इजाज इशाक खान, अरबाब मुहम्मद ताहिर और जस्टिस समन रफत इम्तियाज के दस्तखत हैं।

इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल से इस मामले की “पारदर्शी जांच” करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में, एसोसिएशन ने कहा कि एक आपातकालीन बैठक कर वकीलों के निकाय ने एक संस्था द्वारा दूसरी संस्था के मामलों में हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की है। बार एसोसिएशन ने चिट्ठी लिखने वाले छह न्यायाधीशों की उनके “साहस और बहादुरी” के लिए सराहना भी की है। एसोसिएशन ने कहा है कि देश में ऐसी व्यवस्था हो ताकि न्यायपालिका बिना किसी डर या खतरे के कानून और संविधान के अनुसार स्वतंत्र निर्णय सुनिश्चित कर सके। 

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

March 28, 2024 March 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नई मनरेगा दरें जारी, इस राज्य में सबसे ज्यादा बढ़ी मजदूरी; जानिए अपने यहां का हाल… नई मनरेगा दरें जारी, इस राज्य में सबसे ज्यादा बढ़ी मजदूरी; जानिए अपने यहां का हाल…
Next Article भारतीय पहलवानों के लिए खुशखबरी, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हटाया WFI पर लगा बैन, एक जुलाई तक कराने होंगे चुनाव… भारतीय पहलवानों के लिए खुशखबरी, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हटाया WFI पर लगा बैन, एक जुलाई तक कराने होंगे चुनाव…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..
शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….
ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?