By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मान नहीं रहा अमेरिका, केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर देने लगा ज्ञान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > मान नहीं रहा अमेरिका, केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर देने लगा ज्ञान…
देश

मान नहीं रहा अमेरिका, केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर देने लगा ज्ञान…

Last updated: 2024/03/28 at 10:24 AM
Share
4 Min Read
मान नहीं रहा अमेरिका, केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर देने लगा ज्ञान…
SHARE

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा हाल ही में अमेरिका ने प्रमुखता से उठाया था।

जिस पर विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को तलब कर 40 मिनट तक खरी-खोटी सुनाई थी। हालांकि अभी भी अमेरिका ने इस मामले में चुप्पी नहीं साधी है।

नया बयान जारी करते हुए कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज का मुद्दा उठाया। कहा कि हम केजरीवाल के मुद्दे पर तो नजर रख ही रखे हुए हैं लेकिन, कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज वाले प्रकरण से भी अवगत हैं।

भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमारी इन सभी मुद्दों पर बराबरी से नजर है।

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केरजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं दी।

उधर, इस प्रकरण पर पहले जर्मनी और फिर अमेरिका ने हस्तक्षेप करते हुए बयानबाजी की थी। अमेरिका ने बीते दिनों कहा था कि भारत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और विपक्ष के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर वह नजर बनाए हुए है।

अमेरिका ने आगे कहा कि वह उम्मीद करता है कि आम आदमी की तरह केजरीवाल को आरोपों पर सही से ट्रायल मिलेगा, जिसके वो हकदार हैं।

भारत ने जताई आपत्ति
अमेरिका द्वारा केजरीवाल का मुद्दा उठाए जाने को भारत ने आंतरिक हस्तक्षेप के रूप में देखा है। बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिकी राजनयिक ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया था।

बैठक 30 मिनट से ज्यादा चली। बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा, “हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।”

अब अमेरिका ने उठाया कांग्रेस का मुद्दा
केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाए जाने पर फजीहत झेलने के बाद अमेरिका ने कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करने को लेकर टिप्पणी की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे। हम कांग्रेस के फ्रीज हो चुके बैंक अकाउंट प्रकरण से भी अवगत हैं।” 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि कर अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को ऐसे वक्त में फ्रीज कर दिया जब कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि वर्षो पुराने प्रकरण को लेकर यह ऐक्शन बदले की कार्रवाई की तरह है। कांग्रेस का कहना है कि उसके बैंक खाते फ्रीज होने से उसके समक्ष चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया है।

चुनाव के लिए वह फंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस का] आरोप है कि 14 लाख के मामले के जवाब में कर अधिकारियों ने बैंक में उसके करोड़ों रुपयों को फ्रीज कर दिया है। 

अब अमेरिका क्या बोला
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को एक नए बयान में कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने से आगामी चुनावों में उसके लिए प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

और हम इस तरह के प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनी प्रक्रियाओं की उम्मीद करते हैं। हमने सार्वजनिक रूप से पहले भी जो कहा है, अभी भी मैं वही कह रहा हूं। हमे नहीं लगता कि किसी को भी इस पर आपत्ति होनी चाहिए।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

March 28, 2024 March 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?… ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?…
Next Article FIFA World Cup 2026 Qualifier में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को हराया… FIFA World Cup 2026 Qualifier में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को हराया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..
शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….
ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?