Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लाभकारी वेयरहाउस बन गए आर्थिक तंगी का कारण 
    मध्यप्रदेश

    लाभकारी वेयरहाउस बन गए आर्थिक तंगी का कारण 

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाभकारी वेयरहाउस बन गए आर्थिक तंगी का कारण 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। वेयरहाउस में है लाभ ही लाभ बताकर मध्य प्रदेश की तत्कालीन शिवराज सरकार ने बड़े स्तर पर लोगों को वेयरहाउस निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया था। बेयरहाउस बनाने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान भी की गई थी। इसके चलते प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों ने वेयरहाउस निर्माण कर सरकार की योजनाओं को फलीभूत करने का काम किया। अब वही वेयरहाउस लोगों के लिए आर्थिक तंगी का कारण बन रहे हैं। वेयरहाउस संचालकों को पिछले डेढ़ साल से किराया ही नहीं मिला है, जिसे लेकर एफसीआई के जीएम से मुलाकात कर किराया दिलवाए जाने की मांग की गई है। 
    ऐसोसिएशन ऑफ वेयरहाउस आनर्स मध्य प्रदेश के नुमाइंदों ने ईएमएस न्यूज एजेंसी को बतलाया कि उनके गोदामों में भंडारित वर्ष 2023-24, 2024-25 का गेंहूं, चना एवं मूंग का भंडारण का किराया लंबित है। भुगतान करने के लिए शाखा स्तर पर मौखिक रुप से अनेक बार विभाग को अवगत कराया गया और लिखत पत्राचार के माध्यम से भी भुगतान किए जाने की मांग रखी गई, लेकिन कृषि मंत्री और संबंधित विभाग सुनवाई करने से गुरेज कर रहे हैं। ऐसे में जबकि वेयरहाउस बनवाने के लिए लोगों ने करोड़ों रुपए का कर्ज बैंकों से लिया हुआ है, कर्ज चुकाने में भी परेशानी हो रही है। वेयरहाउस संचालक लाखों रुपए लगा चुके हैं और वेयरहाउस में अनाज का भंडारण भी किया गया है, लेकिन भुगतान नहीं होने से संचालक खासे परेशान हैं। 
    वेयरहाउस संचालन में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण के संबंध में एसोसिएशन ने एक मांगपत्र केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम प्रस्तुत किया है। वेयरहाउस संचालकों की परेशानी का सबब मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम को बताया जा रहा है, जो किसी भी तरह से सुनवाई के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि पिछले करीब डेढ़ साल से वेयरहाउस संचालकों को उनके वेयरहाउस का किराया नहीं मिला है। वेयरहाउस संचालक अपनी राशि लेने के लिए लगातार निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां अगली तारीख मिलने जैसा बर्ताव किया जाता है। 
    इसके चलते आज मंगलवार को वेयरहाउस संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय खाद्य निगम के एमपी नगर जोन-2 स्थित कार्यालय पहुंच एफसीआई के जीएम से मुलाकात की। उन्होंने जीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। इसी बीच वेयरहाउस संचालकों ने ईएमएस न्यूज एजेंसी से बातचीत की और बताया कि उन्हें पिछले डेढ़ साल से वेयरहाउस का किराया नहीं मिला है। यही नहीं उनके ऊपर डेढ़ परसेंट का गेन भी लगाया जा रहा है। जो पूरी तरह से अनुचित है। अत: डेढ़ फीसदी गेन की राशि नहीं वसूले जाने और जल्द से जल्द वेयरहाउस संचालकों को किराया दिए जाने के साथ आठ अन्य मांगें एसोसिएशन ने की है। वेयरहाउस संचालकों ने अपनी समस्याओं से केंद्रीय कृषि मंत्री को भी अवगत कराया है ताकि आर्थिक तंगी से निजाद मिल सके। 

    Related Posts

    तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

    August 24, 2025

    राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन

    August 24, 2025

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025

    अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…

    August 23, 2025

    राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

    August 24, 2025

    राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन

    August 24, 2025

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.