Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी : सज्जन सिंह वर्मा
    मध्यप्रदेश

    बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी : सज्जन सिंह वर्मा

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी : सज्जन सिंह वर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक विवादित बयान देखकर देश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारत का हाल भी बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी की गलत नीतियों की वह से प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।

    क्या बोले सज्जन सिंह?

    जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सज्जन सिंह वर्मा बीते दिन इंदौर में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बने हालात को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन से आप टीवी पर देख रहो हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, देश की देश की जनता जो सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई, फिर बांग्लादेश में ऐसा ही हुआ और अब भारत का नंबर है।  

    सलमान खुर्शीद ने यह कहा था 

    इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी ऐसा ही कुछ बयान दिया था। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। 

    विधायक शर्मा बोले- कांग्रेस नेता पगला गए हैं 

    सलमान खुर्शीद और सज्जन वर्मा के बयान पर भाजपा ने पलटवार भी किया है। भाजपा विधायक  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं का मानसिक दिबालियापन है। इनको पता नहीं है भारत में बाबा अंबेडकर का संविधान है। भारत में घर नहीं जलाए जाते, यहां विरोध करने का तरीका अलग है। उन्होंने कहा कि यह सब जमाती इस्लाम का काम है, क्या कांग्रेस देश जलाना चाहती है, क्या आतंकवाद फैलाना चाहती है, क्या उग्रवाद फैलाना चाहती है। कांग्रेस अलगाववाद की ओर बढ़ रही है। यह हथियार उठाने वाला वाला कथन है। कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगना पड़ेगी। वह बांग्लादेश, पाकिस्तान की भाषा सीख रही है और इसे हिंदुस्तान का संविधान पसंद नहीं करेगा। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पगला गए हैं।

    सत्ता के लिए इतने नीचे गिर गए 

    कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं। उन्हें बोलना चाहिए कि 3–4 दिन में कितने हिन्दू और सिख परिवारों के साथ ज्यादती हुई है। सत्ता की छटपटाहट में आप इतने नीचे गिर सकते हैं कि हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं। 

    Related Posts

    तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

    August 24, 2025

    राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन

    August 24, 2025

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025

    अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…

    August 23, 2025

    राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

    August 24, 2025

    राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन

    August 24, 2025

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.