Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंत्रियों-विधायकों के लिए बने रचना टॉवर में कट्टे की नोक पर दस लाख की लूट
    मध्यप्रदेश

    मंत्रियों-विधायकों के लिए बने रचना टॉवर में कट्टे की नोक पर दस लाख की लूट

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्रियों-विधायकों के लिए बने रचना टॉवर में कट्टे की नोक पर दस लाख की लूट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   रचना टॉवर में कट्टे की नोक पर दस लाख की लूट हुई है। पैसे लेने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि घटना को वेरीफाई किया जा रहा है। घटना के समय दफ्तर में कंपनी के चार कर्मचारी मौजूद थे। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने बताया कि रचना नगर के पीछे स्थित रचना टावर के एक फ्लैट में शराब कंपनी का दफ्तर है। बुधवार की सुबह इस दफ्तर में सामेन्द्र जायसवाल व वीरेन्द्र समेत चार कर्मचारी थे। सामेन्द्र जाग रहे थे, जबकि बाकी तीन लोग सो रहे थे। सुबह करीब दो लोग फ्लैट के दरवाजे पर आए तथा उन्होंने वीरेन्द्र नाम लेकर पुकारान शुरू किया। दफ्तर के भीतर वीरेन्द्र नाम का कर्मचारी भी था इसलिए सामेन्द्र जायसवाल ने सोचा कि कोई परिचित व्यक्ति ही आया है।

    इसी वजह से उन्होंने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही दो युवक दनदनाते अंदर आए तथा उन्होंने सामेन्द्र पर कट्टा अड़ा दिया। हंगामा होता देख बाकी तीन कर्मचारी भी जाग गए, लेकिन दोनों युवकों ने उन्हें जमकर डराया। इसके बाद दोनों युवक दफ्तर में रखे हुए 10 लाख रुपए लूट कर भाग निकले। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सबसे पहले घटना को वेरीफाई करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सिर्फ फरियादी द्वारा बताई गई वारदात ही सामने आई है। कैमरों के देखने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    Related Posts

    ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…

    August 24, 2025

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

    August 24, 2025

    जगह-जगह गड्ढों से त्रस्त व्यापारी, पानी से भरे गड्ढों में नहा कर जताया विरोध

    August 24, 2025

    छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण: 77 खिलाड़ियों का हुआ चयन, सूची हुई जारी

    August 24, 2025

    ड्रोन तकनीक से किया जा रहा है, नैनो यूरिया का छिड़काव

    August 24, 2025

    ‘बावन परियां’ के खेल का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 11 धन्ना सेठ गिरफ्तार

    August 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…

    August 24, 2025

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

    August 24, 2025

    जगह-जगह गड्ढों से त्रस्त व्यापारी, पानी से भरे गड्ढों में नहा कर जताया विरोध

    August 24, 2025

    छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण: 77 खिलाड़ियों का हुआ चयन, सूची हुई जारी

    August 24, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.