By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विश्व युद्ध II का हीरो 100 की उम्र में करने जा रहा शादी, 96 साल की है प्रेमिका; गजब इनकी प्रेम कहानी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > विश्व युद्ध II का हीरो 100 की उम्र में करने जा रहा शादी, 96 साल की है प्रेमिका; गजब इनकी प्रेम कहानी…
विदेश

विश्व युद्ध II का हीरो 100 की उम्र में करने जा रहा शादी, 96 साल की है प्रेमिका; गजब इनकी प्रेम कहानी…

Last updated: 2024/05/08 at 11:05 AM
Share
5 Min Read
विश्व युद्ध II का हीरो 100 की उम्र में करने जा रहा शादी, 96 साल की है प्रेमिका; गजब इनकी प्रेम कहानी…
SHARE

अमेरिका के लिए विश्व युद्ध II में जी जान से लड़े हेरोल्ड टेरेन्स एक बार फिर चर्चा में हैं।

वह अगले महीने फ्रांस में अपनी प्रेमिका से शादी करने जा रहे हैं। उनकी उम्र 100 वर्ष और उनकी प्रेमिका 96 साल की है। दोनों 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वेडिंग वेन्यू भी बेहद खास है। उन्होंने बताया कि शादी उस समुद्री तट पर हो रही है जहां वर्ल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सैनिक लड़ने के लिए उतरे थे। 

जानकारी के अनुसार, अपनी शादी को लेकर हेरोल्ड काफी एक्साइटेड हैं। वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं।

विश्व युद्ध II के दौरान अमेरिकी वायु सेना का हिस्सा रह चुके हेरोल्ड को 6 जून के दिन डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किया जाएगा।

यह वो ऐतिहासिक दिन था, जब अमेरिका ने मित्र देशों में शामिल होकर विश्व युद्ध का रुख बदल दिया था। इस युद्ध में हेरोल्ड उन चुनिंदा भाग्यशाली लोगों में से एक थे, जो जिंदा बचकर लौटे थे।

सम्मानित होने के दो दिन बाद हेरोल्ड अपनी प्रेमिका जीन स्वेरलिन से फ्रांस के उस समुद्री तट पर आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हो जाएंगे, जहां विश्व युद्ध II के दौरान 1944 में हजारों अमेरिकी सैनिक उतरे थे। विवाह कार्यक्रम शहर के मेयर की उपस्थिति में होगा।

ऐसी प्रेम कहानी नहीं सुनी होगी
टेरेंस ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि “यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जैसी आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी।”

फ्लोरिडा में स्वेरलिन के घर पर एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वे किशोरों की तरह एक-दूसरे को मिलते हैं, हाथ पकड़ते हैं और एक-दूसरे में खो जाते हैं। स्वेरलिन अपने मंगेतर के बारे में कहती है, “वह बहुत अच्छे हैं, मुझे उनकी हर चीज़ पसंद है। वह सुंदर है और अच्छे किसर भी।”

बेहद जिंदादिल हैं टेरेन्स
सौ साल के हो चुके हेरोल्ड टेरेन्स की जिंदादिली उनकी उम्र से इत्तेफाक नहीं रखती। वह हंसमुख और बहुत मजाकिया है। उनकी याददाश्त भी अपनी उम्र के हिसाब से मैच नहीं करती। वह तारीखों, स्थानों और घटनाओं को बिना किसी रुकावट के याद रखते हैं। 

पहली पत्नी की मौत के बाद मिली प्रेमिका
रिपोर्ट के अनुसार, विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद हेरोल्ड अपने घर लौट आए थे, जहां उन्होंने थेल्मा से शादी की। उनके तीन बच्चे हुए। हेरोल्ड ने एक ब्रिटिश कंपनी के लिए भी काम किया।

रिटायरमेंट के बाद उनका परिवार फ्लोरिडा बस गया। 2018 में थेल्मा की मौत के बाद हेरोल्ड अकेले पड़ गए। इस दौरान किसी दोस्त के जरिए हेरोल्ड की स्वेरलिन से मुलाकात हुई। स्वेरलिन विधवा थीं। दो मुलाकातों में दोनों ने तय कर लिया कि वे आगे साथ रहेंगे।

18 साल में हो गए थे भर्ती
टेरेंस जब 18 साल के ही हुए थे, तब जापान ने पर्ल हार्बर में अमेरिकी नौसेना बेस पर बमबारी की थी। होरोल्ड बताते हैं कि वह भी उस वक्त कई युवा अमेरिकियों की तरह सेना में भर्ती होना चाहते थे। 20 साल की उम्र तक वह मोर्स कोड में विशेषज्ञ थे।

उस वक्त युद्ध के दौरान इंग्लैड जाने के लिए उन्हें चार पी-47 थंडरबोल्ट लड़ाकू विमानों के एक स्क्वाड्रन का जिम्मा सौंपा गया था।  

विश्व युद्ध II को याद करते हुए वह कहते हैं, ”उस लड़ाई में हमने बहुत सारे विमान और बहुत सारे पायलट खो दिए थे। हम सभी उस वक्त काफी छोटे थे और अपने दोस्तों को खुद के सामने मरते हुए देखना मेरे लिए बहुत तकलीफदेह था। हालांकि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो जिंदा बचकर लौटा।”

नॉर्मंडी ऑपरेशन के दौरान उनकी कंपनी ने अपने 60 विमानों में से आधे खो दिए। टेरेंस ने युद्ध के दौरान जर्मन कैदियों और मित्र देशों की सेना को इंग्लैंड ले जाने में मदद की थी। 

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

May 8, 2024 May 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पतंजलि केस में IMA की भी बढ़ी मुश्किलें, बालकृष्ण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने थमाया नोटिस… पतंजलि केस में IMA की भी बढ़ी मुश्किलें, बालकृष्ण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने थमाया नोटिस…
Next Article CGPSC Mains Exam 2023: सीजीपीएससी ने बढ़ाई मुख्य परीक्षा के आवेदन की तारीख…जानें कब तक कर सकते है अप्लाई CGPSC Mains Exam 2023: सीजीपीएससी ने बढ़ाई मुख्य परीक्षा के आवेदन की तारीख…जानें कब तक कर सकते है अप्लाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सपनों को मिला अपना आशियाना, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर, ​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास……
सपनों को मिला अपना आशियाना, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर, ​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न…..
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात…..
महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम, मुख्यमंत्री साय ने हर राज्य के लिए ‘कैच द रेन’ प्लान, स्टेट वाटर अवार्ड्स और त्रैमासिक समीक्षा का दिया सुझाव…..
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम, मुख्यमंत्री साय ने हर राज्य के लिए ‘कैच द रेन’ प्लान, स्टेट वाटर अवार्ड्स और त्रैमासिक समीक्षा का दिया सुझाव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?