By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस साल अबतक 103 नक्सली ढेर, माओवादियों की मांद में घुसकर उनका शिकार कर रहे जवान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > इस साल अबतक 103 नक्सली ढेर, माओवादियों की मांद में घुसकर उनका शिकार कर रहे जवान…
देश

इस साल अबतक 103 नक्सली ढेर, माओवादियों की मांद में घुसकर उनका शिकार कर रहे जवान…

Last updated: 2024/05/11 at 10:20 AM
Share
5 Min Read
इस साल अबतक 103 नक्सली ढेर, माओवादियों की मांद में घुसकर उनका शिकार कर रहे जवान…
SHARE

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया।

इस दौरान दो जवान भी घायल हुए। वैसे अगर आंकड़ों की बात करें तो यह साल सुरक्षाबलों के लिए बहुत ही शानदार साबित हो रहा है, और नक्सल मोर्चे पर उन्हें लगातार कामयाबियां मिल रही हैं।

इस साल नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने अबतक कुल 103 माओवादियों को मार गिराया है, जबकि अभी तो यह साल आधा भी नहीं गुजरा है, वहीं पिछले दो सालों में यह आंकड़ा सिर्फ 22 और 30 यानी कुल 52 ही था।

जिसके बाद पूर्व अधिकारियों को यकीन हो चला है कि सालों से नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें चुनौती दे रहे सुरक्षाबलों की मेहनत अब रंग लाने लगी है और अब वे घने जंगलों में रणनीतिक रूप से भारी पड़ने वाले नक्सलियों पर भी दबाव बनाने में कामयाब हो गए हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर के घने जंगलों में लगातार हो रही मुठभेड़ का माओवादियों की भर्ती पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है।

इस बारे में छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा, ‘पिडिया क्षेत्र जहां शुक्रवार को मुठभेड़ हुई वो कभी बस्तर में माओवादियों का गढ़ हुआ करता था।

माओवादियों के बड़े नेता पिडिया के इन्हीं जंगलों में बैठकें करते थे। आज सुरक्षा बलों का उस जंगल में ऑपरेशन चलाना एक बड़ी उपलब्धि है। मेरा मानना है कि इन मुठभेड़ों का माओवादियों के भर्ती अभियान पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’

हालांकि कुछ साल पहले तक सुरक्षाबलों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने पर नक्सलियों की तरफ से पलटवार करते हुए बदला लेने की आशंका भी बनी रहती थी, लेकिन अब तो जैसे उनकी कमर टूट चुकी है।

क्योंकि पलटवार के नाम पर वे केवल आम नागरिकों की जान ले रहे हैं। इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही माओवादियों ने 21 आम नागरिकों को मारा है। जबकि बीते साल यह संख्या 41 थी। 

वहीं एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिडिया का जंगल बस्तर में माओवादियों का कोर एरिया है और जब भी सुरक्षा बल टॉप नक्सली नेताओं पर दबाव बढ़ाते हैं तो यह उनके लिए छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और आंध्र भागने के काम भी आता है। ऐसे में सुरक्षाबलों का यहां 

शुक्रवार को हुई मुठभेड़ को लेकर दक्षिणी बस्तर के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा- ‘बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर पिडिया के जंगलों में एक प्रमुख माओवादी नेता के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी।

सुबह करीब 9 बजे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कि शाम करीब 5 बजे खत्म हुई।

उम्मीद है कि शनिवार को मृत नक्सलियों की पहचान होने के बाद हमें पता चल जाएगा कि कोई वरिष्ठ माओवादी मारा गया है या नहीं।’

शुक्रवार की मुठभेड़ दिसंबर 2023 के बाद से दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रही एक बड़ी लड़ाई का संकेत है, जब भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मात देकर छत्तीसगढ़ सरकार की कमान संभाली थी।

इसके बाद से ही सुरक्षा बलों की नीति में परिवर्तन आया और वे कहीं ज्यादा आक्रामकता के साथ नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

इसके अलावा सुरक्षाबलों द्वारा दिसंबर 2023 से घोर नक्सली एरिया में 17 नए फॉरवर्ड कैंपों का निर्माण भी किया गया है, इससे भी सुरक्षाबलों की पकड़ इन इलाकों में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे इन क्षेत्रों में नागरिक पहुंच में सहायता मिली है, साथ ही सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना प्राप्त होने पर उन पर अधिक तेजी से कार्रवाई करने की अनुमति मिलती है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

May 11, 2024 May 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 13 मई को अहम बैठक, एक मंच पर आएंगे दोनों एयरलाइन के हेड: Air India-विस्तारा मर्जर… 13 मई को अहम बैठक, एक मंच पर आएंगे दोनों एयरलाइन के हेड: Air India-विस्तारा मर्जर…
Next Article कौन हैं मिशुस्तिन, जिन्हें पुतिन ने बनाया रूस का पीएम; इन खूबियों पर फिदा हैं रूसी राष्ट्रपति… कौन हैं मिशुस्तिन, जिन्हें पुतिन ने बनाया रूस का पीएम; इन खूबियों पर फिदा हैं रूसी राष्ट्रपति…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा…..
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?