By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच यहां बदलेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच यहां बदलेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट…
देश

दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच यहां बदलेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट…

Last updated: 2024/05/19 at 11:14 AM
Share
4 Min Read
दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच यहां बदलेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट…
SHARE

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारतीय हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अब अगले पांच दिन भी अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी की सितम जारी रहेगा। शनिवार को उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया।

दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, यूपी और बिहार में ऑरेंज अलर्ट है।

एक तरफ उत्तर भारतीय हिस्से गर्मी और लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारतीय हिस्सों में अगले चार से पांच दिन भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, “अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।”

दिल्ली से राजस्थान तक रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में और 19 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।

अगले तीन दिन यूपी और बिहार में मौसम
22 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 20 मई तक बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 19-20 मई तक कोंकण और गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित “कमजोर लोगों की अत्यधिक देखभाल” की सलाह दी है।

शनिवार को सबसे गर्म दिन
शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी, पिलानी, जालोर, जैसलमेर, करौली, गंगानगर और सीकर सहित राज्य के कई अन्य स्थानों पर पारा 46 डिग्री से ऊपर रहा।
शुक्रवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के सिरसा में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश
इस बीच, आईएमडी ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि 19-22 मई के दौरान तटीय कर्नाटक में, 21-22 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 18 मई को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में और 21 मई तक लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। 22 मई तक तमिलनाडु, पुदुचेरी, और कराईकल, और केरल और माहे में और 20 मई तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

बारिश का रेड अलर्ट
19-21 मई के दौरान तमिलनाडु और केरल में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने रविवार के लिए केरल के पथनमथिट्टा, इडुक्की और कोट्टायम जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

May 19, 2024 May 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पहले दिया दर्द, अब खुद ही दे रहा दवा; कर्ज के जाल में फंसा कर मालदीव पर इतनी दया क्यों दिखा रहा चीन… पहले दिया दर्द, अब खुद ही दे रहा दवा; कर्ज के जाल में फंसा कर मालदीव पर इतनी दया क्यों दिखा रहा चीन…
Next Article किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों के हॉस्टल में क्यों होने लगे हमले, सामने आई वजह… किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों के हॉस्टल में क्यों होने लगे हमले, सामने आई वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?