By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA…
देश

पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA…

Last updated: 2024/05/20 at 11:21 AM
Share
3 Min Read
पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA…
SHARE

एनसीपी (शरद) के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास इस बार डगमगा गया है इसीलिए वह महाराष्ट्र पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। शरद पवार ने कहा कि इस बार महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में कम से कम 50 फीसदी सीटें जीत रहा है।

वहीं वंशवाद के आरोपों पर पवार ने कहा कि एक डॉक्टर का बेटा अगर डॉक्टर बन सकता है तो राजनेता का बेटा राजनेता क्यों नहीं बन सकता। बाकी उसकी सफलता और असफलता उसकी क्षमता पर निर्भर करती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, मां-बाप के चरणचिह्नों पर चलना कोई अपराध नहीं है। 400 पार के दावे को लेकर पवार ने कहा कि यह बहुत ही अजीब दावा है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि किस आधार पर यह नारा दिया गया है।

मुझे तो यह भी शक है कि बीजेपी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच पाएगी। दक्षिणी राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन ना के बराबर है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में भी इस बार स्थिति अच्छी नहीं है। 

उन्होंने कहा, चार चरणों के मतदान के मुताबिक मोदी की अगुआई वाले गठबंधन को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। जहां तक बात है हमारे प्रधानमंत्री पद के चेहरे की तो चुने हुए सांसद ही इसका फैसला करेंगे।

कुछ दशक पहले मोरारजी देसाई सांसदों को सांसदों ने ही प्रधानमंत्री के रूप में चुना था। तब जयप्रकाश नारायण ने नई सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

शरद पवार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता एक स्थायी सरकार देने की होगी। इसके अलावा कृषि उत्पादों की अच्छी कीमत देने, बेरोजगारी के खिलाफ कदम उठाने और किसानों की खुदकुशी रोकने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों की बेबुनियाद कार्रवाई रोकी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार पीएम मोदी का विश्वास खत्म हो गया है इसलिए वे महाराष्ट्र में खूब प्रचार कर रहे हैं। पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसी प्रधानमंत्री केवल एक या दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया करते थे। 

उन्होंने कहा कि इस बार महाराष्ट्र में 50 फीसदी सीटों पर महाविकास अघाड़ी की जीत होने जा रहा है। मुझे हैरानी है कि जिस तरह की भाषा प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में इस्तेमाल कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

May 20, 2024 May 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सप्ताह के सिकंदर रहे ये शेयर, 1937 रुपये तक का कमवाया मुनाफा… सप्ताह के सिकंदर रहे ये शेयर, 1937 रुपये तक का कमवाया मुनाफा…
Next Article हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद आगे क्या होगा? जानें क्या कहता है ईरान का संविधान… हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद आगे क्या होगा? जानें क्या कहता है ईरान का संविधान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?