By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नया भारत घर में घुसकर मारता है; UN में पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहनी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > नया भारत घर में घुसकर मारता है; UN में पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहनी…
विदेश

नया भारत घर में घुसकर मारता है; UN में पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहनी…

Last updated: 2024/05/22 at 11:00 AM
Share
5 Min Read
नया भारत घर में घुसकर मारता है; UN में पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहनी…
SHARE

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने टारगेट किलिंग को लेकर भारत पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि शायद वैश्विक मंच पर यह पहली स्वीकृति है कि नया भारत क्या कर रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि नया भारत दूसरों के घरों में घुसता है और आपको मारता है। अकरम ने पिछले दिनों अमेरिकी दैनिक में छपि रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के अलावा भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने लिए पाकिस्तान के अंदर भी इस तरह की टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पाकिस्तान ने अपने यहां और अन्य देशों में हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर भारत पर निशाना साधा। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अकरम ने कहा, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में टारगेट किलिंग की घटनाओं लिए भारत के अभियान के बारे में सूचित किया है। हालांकि यह सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है। कनाडा में राजनीतिक विरोधियों की हत्याएं भी इसमें शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः अन्य देशों में भी इसका प्रयास किया गया है।” 

नया भारत  घर में घुसकर मारता हैः पाकिस्तान
अकरम ने वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से प्रधान मंत्री मोदी ने पिछले भाषणों का उल्लेख किया। ऐसा दावा किया कि पीएम मोदी ने कहा था, “आज भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। ये नया भारत है। यह नया भारत आपके घर में आता है और आपको मार डालता है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि नया भारत खतरनाक है, यह सुरक्षा नहीं बल्कि असुरक्षा देता है। इससे पहले, शीर्ष ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान के अंदर भी हत्याओं को अंजाम दिया है।

पश्चिमी देश भी जता चुके चिंता
खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि 2023 में टारगेट किलिंग की काफी घटनाएं हुई हैं। लगभग 15 लोगों की संदिग्ध मौतों में भारत की संलिप्तता का दावा किया है। अकरम का दावा है कि अधिकांश को अज्ञात बंदूकधारियों ने करीब से गोली मारी। इससे पहले, पश्चिम के कुछ देशों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि उनका दावा है कि ये भारत सरकार के इशारे पर उनकी धरती पर लक्षित हत्याएं हैं।

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कथित तौर पर भारत सरकार में कार्यरत ‘एजेंटों’ पर 2020 में खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि भारत कनाडा के इस दावे को ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ बताकर खारिज कर चुका है। 

गौरतलब है कि हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल जून में सरे के एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का एक कथित वीडियो क्लिप कथित तौर पर इस साल मार्च में सामने आया था, जिसमें निज्जर को हथियारबंद लोगों द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया था, जिसे कनाडा ने ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया।

निज्जर मामले में एक हालिया घटनाक्रम में, कनाडाई पुलिस ने पिछले जून में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर अलगाववादी खालिस्तानी नेता की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी
अकरम ने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी की हालिया रैली के उस बयान का भी उल्लेख किया और कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और वह एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ”ये (कांग्रेस और इंडिया गठबंधन) लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें सपने में पाकिस्तान के परमाणु बम भी नजर आते हैं। क्या ऐसी सरकार और नेता देश चला सकते हैं? वे कहते हैं, ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे भाई पहन लेंगे।’ 

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

May 22, 2024 May 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पूर्व विधायक केरकेट्‌टा और बेटे समेत 10 पर FIR:बिलासपुर में ईसाई कब्रिस्तान की जमीन खरीदी, 5 करोड़ की जमीन के दिए 99 लाख पूर्व विधायक केरकेट्‌टा और बेटे समेत 10 पर FIR:बिलासपुर में ईसाई कब्रिस्तान की जमीन खरीदी, 5 करोड़ की जमीन के दिए 99 लाख
Next Article एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों की खरीदारी में है आज समझदारी… एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों की खरीदारी में है आज समझदारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?