By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्वी एशिया में भी खुल सकता है युद्ध का नया मोर्चा, चीनी ड्रिल के जवाब में ताइवान ने क्यों दागीं मिसाइलें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > पूर्वी एशिया में भी खुल सकता है युद्ध का नया मोर्चा, चीनी ड्रिल के जवाब में ताइवान ने क्यों दागीं मिसाइलें…
विदेश

पूर्वी एशिया में भी खुल सकता है युद्ध का नया मोर्चा, चीनी ड्रिल के जवाब में ताइवान ने क्यों दागीं मिसाइलें…

Last updated: 2024/05/24 at 11:25 AM
Share
4 Min Read
पूर्वी एशिया में भी खुल सकता है युद्ध का नया मोर्चा, चीनी ड्रिल के जवाब में ताइवान ने क्यों दागीं मिसाइलें…
SHARE

ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के पदभार संभालते ही चीन बौखला गया है।

चीनी सेना ने गुरुवार को द्वीपीय देश ताइवान के चारों तरफ दो दिवसीय व्यापक “दंड अभ्यास” (Punishment Drills) शुरू किया है। इसमें उसकी थल सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल भाग ले रहे हैं और ताइवान के चारों तरफ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्वी थिएटर कमान ने गुरुवार सुबह 7:45 बजे ताइवान द्वीप के आसपास ये संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। 

इसके जवाब में ताइवान ने भी चीन के सामने अपनी ताकत का इजहार किया है।

ताइवान ने चीनी सैनिकों के युद्धाभ्यास को देखते हुए गुरुवार को मिसाइलें दागीं और फाइटर जेट उड़ाए। इतना ही नहीं ताइवान ने अपनी जल और थल सेना को भी अलर्ट कर दिया है।

दोनों देशों के रुख से पूर्वी एशिया की भू-राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है और इस बात की आशंका गहराने लगी है कि क्या पूर्वी एशिया में भी युद्ध का एक नया मोर्चा खुल सकता है।

यह अभ्यास ताइवान जलडमरूमध्य, ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व के साथ-साथ किनमेन, मात्सु, वुकिउ और डोंगयिन द्वीपों के आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है। 

चीन की सेना ने कहा कि ताइवान के आसपास उसका दो दिवसीय अभ्यास स्वतंत्रता चाहने वाली अलगाववादी ताकतों के लिए सजा है।

चीन ने यह अभ्यास ऐसे वक्त में किया है जब स्व-शासित द्वीप ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने देश पर चीन की संप्रभुता के दावे को अस्वीकार किया है।

दूसरी तरफ, बीजिंग का दावा है कि यह द्वीप चीन के राष्ट्रीय क्षेत्र का हिस्सा है। चीन का मानना है कि ताइवान को मुख्य भूमि के साथ जोड़ा जाना चाहिए भले ही इसके लिए बल प्रयोग करना पड़े। 

पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा, ‘‘यह अभ्यास ‘ताइवान स्वतंत्रता’ बलों के अलगाववादी कृत्यों के लिए एक कड़ी सजा और बाहरी ताकतों द्वारा हस्तक्षेप और उकसावे के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी जैसा है।

’’ उधर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के “अतार्किक उकसावे ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल दिया है।”

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “सैन्य अभ्यास करने का यह बहाना न केवल ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता में दखल है बल्कि यह चीन की आधिपत्यवादी प्रकृति को भी दर्शाता है।”

बता दें कि सोमवार को पदभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बीजिंग से अपनी सैन्य धमकी को रोकने  और “न तो झुकने और न ही उकसाने” का आह्वान किया था। लाई ने कहा है कि वह ताइवान की वर्तमान स्थिति को बनाए रखते हुए बीजिंग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, ताकि संघर्षों के बचा जा सके।

The post पूर्वी एशिया में भी खुल सकता है युद्ध का नया मोर्चा, चीनी ड्रिल के जवाब में ताइवान ने क्यों दागीं मिसाइलें… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

May 24, 2024 May 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पांच चरणों में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, क्यों पिछड़ गए पुरुष वोटर?… पांच चरणों में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, क्यों पिछड़ गए पुरुष वोटर?…
Next Article कांग्रेस ने लगाए ECI पर एकतरफा काम के आरोप, मतदान के आंकड़ों पर दी सलाह… कांग्रेस ने लगाए ECI पर एकतरफा काम के आरोप, मतदान के आंकड़ों पर दी सलाह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?