By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए…
विदेश

गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए…

Last updated: 2024/05/26 at 11:01 AM
Share
4 Min Read
गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए…
SHARE

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी के सीईओ की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या किसी और ने नहीं उद्योगपति के पीए ने ही की थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि वह डरता था कि कहीं उसकी प्रेमिका ब्रेकअप न कर ले, इसलिए उसने अपने बॉस का क्रूरता पूर्वक हत्या की।

उसने अपने बॉस की पहले चाकू गोदकर हत्या की। फिर उसका सिर और हाथ काट डाले। आरोपी ने यह भी खुलासा किया है कि उसने अपने बॉस से तीन करोड़ से अधिक धनराशि की चोरी भी की। वह नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका को इस बारे में पता लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, 33 साल के टेक उद्यमी फहीम सालेह की साल 2020 में बिना सिर और हाथ की डेड बॉडी मिली थी।

इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद सालेह के पीए और वित्तीय सलाहकार टायरेस हास्पिल को गिरफ्तार किया गया था। अब उसने खुलासा किया है कि उसने अपने बॉस को क्यों मार डाला? आरोपी के कबूलनामे को सुनकर जज भी दंग रह गए। 

3 करोड़ से ज्यादा की चोरी
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस  को यह पता चला है कि हस्पिल सालेह से 4 लाख डॉलर (तीन करोड़ रुपए से अधिक) चोरी कर चुका था और वह नहीं चाहता था कि उसकी फ्रांसीसी प्रेमिका मरीन चावेउज़ को इस चोरी का पता चले और वह उससे संबंध तोड़ ले।

चेतावनी के बाद भी नहीं माना आरोपी
सालेह ने जनवरी 2020 में एक कॉर्पोरेट खर्चे के दौरान जांच में पाया कि उसके पीए ने 90000 डॉलर की चोरी की है। इसके बाद सालेह ने पीए को फटकार लगाई।

दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी लेकिन, टायरेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने कंपनी में चोरी करना जारी रखा।

उस दिन क्या हुआ
पुलिस के अनुसार, उस दिन 25 वर्षीय टायरेस अपने बॉस सालेह के 2.4 मिलियन डॉलर के फ्लैट में जबरन घुस गया था। बचाव पक्ष के वकील सैम रॉबर्ट्स ने सुनवाई के दौरान मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट में जूरी सदस्यों को बताया कि उनका मुवक्किल “अत्यधिक तनाव” में था और इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

उधर, हत्या की जानकारी देते हुए अभियोजकों की तरफ से कहा गया कि आरोपी उस दिन नकाब पहनकर सालेह के घर घुसा था। उसने पहले अपने बॉस की चाकू गोदकर हत्या की फिर सिर सहित शरीर के बाकी अंग काटे। 

सुसाइड करने की भी सोच रहा था आरोपी
उधर, अभियोजकों के अनुसार, आरोपी ने सालेह से लगभग 400000 डॉलर चुराए थे और अपनी प्रेमिका को इसका पता न चले, इसके लिए उसके दिमाग में दो चीजें चल रही थी।

एक या तो वह सुसाइड कर ले या फिर अपने बॉस को ही मार डाले। इसके लिए उसने दूसरा रास्ता अपनाया और अपने बॉस की हत्या करने के बाद सिर काटा और दोनों हाथ भी शरीर से अलग कर दिए।

बता दें कि टायरेस की तरफ से कोर्ट में प्रथम-डिग्री हत्या के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया गया है। इसमें दोषी पाए जाने पर न्यूनतम 20 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

The post गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

May 26, 2024 May 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए… गर्लफ्रेंड छोड़ देती अगर बॉस का सिर नहीं काटता, PA का कोर्ट में कबूलनामा- 3 करोड़ भी चुराए…
Next Article छत्तीसगढ़ में 2 बाइक की टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत: पटवारी दफ्तर से लौटते वक्त हादसे का शिकार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?