By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छात्रों के बढ़ते सुसाइड को रोकने कोटा पुलिस का नया प्लान, पहले ही हफ्ते एक को बचाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > छात्रों के बढ़ते सुसाइड को रोकने कोटा पुलिस का नया प्लान, पहले ही हफ्ते एक को बचाया…
देश

छात्रों के बढ़ते सुसाइड को रोकने कोटा पुलिस का नया प्लान, पहले ही हफ्ते एक को बचाया…

Last updated: 2024/05/29 at 2:54 AM
Share
4 Min Read
SHARE

कोचिंग हब कोटा में रहकर पढ़ रहे छात्रों के बीच बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए शहर की पुलिस ने खास तरीका निकाला है। पुलिस ने सोशल मीडिया कम्पनी मेटा के साथ एक अहम सहयोग समझौता किया है।

जिसके तहत कम्पनी अपने प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर खुदकुशी से जुड़ी चीजें शेयर करने वाले स्टूडेंट्स का पता लगाकर उनकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करेगी, जिससे सही समय पर कदम उठाकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस का दावा है कि एक सप्ताह पहले हुए इसी सहयोग समझौते के बाद उसने एक छात्र को सुसाइड करने से रोकने में भी कामयाबी पाई है। 

बता दें कि कोटा देश का कोचिंग हब है, जहां देश भर से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं खासकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए आते हैं। और पुलिस को यह समझौता करने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इस साल यहां अबतक 9 छात्र जान दे चुके हैं।

वहीं पिछले साल शहर में आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 26 थी, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। ताजा समझौते के तहत मेटा न केवल कोटा शहर के स्टूडेंट्स की बल्कि पूरे राजस्थान राज्य से ऐसी जानकारी पुलिस के साथ साझा करेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में मेटा से मदद लेने के बारे में तब सोचा, जब पता चला कि आत्महत्या के कुछ मामलों में छात्रों ने यह कदम उठाने से पहले अपनी परेशानी और आत्मघाती विचार सोशल मीडिया पर व्यक्त किए थे।

दुहन के अनुसार अगर ऐसे में समय रहते कदम उठाए गए होते तो शायद इन दुखद घटनाओं को रोका जा सकता था। 

मेटा से मिले आत्महत्या की प्रवृत्ति का संकेत देने वाले रेड-फ्लैग टैग की निगरानी के लिए शहर के अभय कमांड सेंटर में 8-8 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे काम करने वाली एक टीम को तैनात किया गया है, जो कि संबंधित क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट करती है, ताकि वो समय पर हस्तक्षेप कर सके।

एसपी दुहन ने कहा कि अगर कोटा का कोई छात्र आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से संबंधित कोई सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है, तो मेटा के सिस्टम पर रेड-फ्लैग टैग फ्लैश हो जाएगा, इसके बाद कम्पनी उस छात्र के खाते की जानकारी कोटा पुलिस के साथ साझा कर देगी।

उन्होंने कहा कि यदि छात्र कोटा के बाहर से है, तो उसका विवरण समय पर कार्रवाई के लिए अभय कमांड सेंटर या संबंधित जिले के नियंत्रण कक्ष को भेज दिया जाएगा।
 
एसपी ने कहा, इस समझौते के बाद से शहर में ऐसे किसी भी रेड फ्लैग टैग की सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने झुंझुनू जिले के रहने वाले एक छात्र को आत्महत्या का कदम उठाने से रोक दिया है।

उन्होंने कहा, फिलहाल यह पहल शहर में एक्टिव है लेकिन इसे जयपुर पुलिस मुख्यालय तक विस्तारित करने की योजना पर काम चल रहा है। 

The post छात्रों के बढ़ते सुसाइड को रोकने कोटा पुलिस का नया प्लान, पहले ही हफ्ते एक को बचाया… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यात्रीगण ध्यान दें! पालघर में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द और कुछ के रूट बदले… यात्रीगण ध्यान दें! पालघर में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द और कुछ के रूट बदले…
Next Article सावधान रहें…आ रहे हैं हाथी : मैनपाट क्षेत्र में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, घरों को फोड़ रहे हैं खा रहे हैं अनाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?