By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी…
देश

चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी…

Last updated: 2024/05/31 at 12:50 AM
Share
4 Min Read
चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर सेना को ‘राजनीति का हथियार’ बनाने का आरोप लगाया और उसे चुनौती देते हुए कहा कि वह उन्हें समझने में कोई गलती ना करे क्योंकि अगर उन्होंने मुंह खोल दिया तो उसकी ‘सात पीढ़ियों के पाप’ सार्वजनिक हो जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का प्रचार थमने से पहले वह अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस चुनाव में मोदी के तीखे प्रहार उनके चुनाव प्रचार अभियान का मुख्य आकर्षण रहे हैं।

इनकी जहां आलोचना भी हुई वहीं उन्होंने इसके जरिए भाजपा समर्थकों का उत्साह बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

चुनाव 2024 का प्रचार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। पंजाब में 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होगा। सेना को सबसे सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘सेना बनती है तो हमें हर चीज का ध्यान रखना होता है। मुकाबला किससे करना है, लड़ाई होगी तो किसके साथ होगी, युद्ध होगा तो किससे होगा, उसकी ताकत क्या है, उसके हिसाब से सेना को तैयार करना होता है। सिर्फ 26 जनवरी को परेड के लिए सेनाएं तैयार नहीं होती है।’’

उन्होंने कहा कि सेनाएं लड़ाई के लिए, दुश्मन के दांत खट्टे करने और मां भारती की रक्षा के लिए बनाई जाती हैं। मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘लेकिन इन्होंने सेना को भी राजनीति का हथियार बना दिया है। इससे बड़ा पाप कोई नहीं कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘इंडी’ अलायंस वालों को कह रहा हूं। मैं चुप बैठा हूं इसका मतलब ये…. गलती मत करिए मोदी को समझने में…अगर मोदी जिस दिन मुंह खोलेगा, तुम्हारी सात पीढ़ी के पाप निकाल कर रख देगा।’’

उनका यह हमला कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार को निशाना बनाने की पृष्ठभूमि में आया है। विशेष रूप से, कांग्रेस ने कहा है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह अग्निपथ योजना को रद्द कर देगा।

मोदी ने अपने हमले में हालांकि इस योजना का जिक्र नहीं किया। प्रधानमंत्री ‘इंडिया’ गठबंधन को अक्सर ‘इंडी’ अलायंस कहकर संबोधित करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जितना चाहें मोदी को गाली दे दें लेकिन मोदी देश के सशस्त्र बलों का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन ने सेना को कमजोर करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस को निशाना बनाते हुए मोदी ने जीप घोटाले, बोफोर्स, पनडुब्बी और सेना के ट्रक घोटाले का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने सेना की जरूरतों की कभी परवाह नहीं की।

मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर केवल सरकारी खजाने को लूटने और खाली करने की योजना बनाई।’’

उन्होंने कांग्रेस पर तेजस लड़ाकू विमान परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) के मुद्दे को कई वर्षों तक लटकाए रखा। ये वे लोग हैं जिन्होंने सेना के आधुनिकीकरण के लिए कई वर्षों तक महत्वपूर्ण सुधार नहीं होने दिए।’’

मोदी ने एक बार फिर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने इस मुद्दे पर 40 साल तक पूर्व सैनिकों से झूठ बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वे सैनिकों की आंखों में धूल झोंकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ही ओआरओपी लागू किया था।

The post चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?… नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?…
Next Article तो रूस के अंदर गिरेंगे NATO देशों के गोले? यूक्रेन की क्या मांग, जिस पर US यू-टर्न लेने को तैयार… तो रूस के अंदर गिरेंगे NATO देशों के गोले? यूक्रेन की क्या मांग, जिस पर US यू-टर्न लेने को तैयार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?