By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव, कोई भी कर सकता है आवेदन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव, कोई भी कर सकता है आवेदन…
विदेश

रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव, कोई भी कर सकता है आवेदन…

Last updated: 2024/05/31 at 1:32 AM
Share
5 Min Read
रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव, कोई भी कर सकता है आवेदन…
SHARE

इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पांच दिनों के अंदर आवेदन करना होगा।

मई की शुरुआत में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में  राष्ट्रपति रईसी समेत सात लोग मारे गए थे।

ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए ईरान के आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने पंजीकरण की अवधि खुलने की घोषणा की है।

पद के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। आंतरिक मंत्रालय ईरान की पुलिस का भी प्रभारी है। यह बिना किसी बाहरी दखल के ईरानी चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाता है।

हालांकि, ईरान में सभी अंतिम फैसले सर्वोच्च नेता 85 वर्षीय अयातुल्लाह अली खामेनेई ही लेते हैं। वाहिदी ने कहा, “ये चुनाव, संसदीय चुनावों की तरह, पूरी सुरक्षा के साथ, अच्छी प्रतिस्पर्धा और सभी की भागीदारी के साथ होंगे।”

इस चुनाव में पांच दिन की अवधि के दौरान 40 से 75 वर्ष के बीच के लोग आनेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदक के पास कम से कम मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

सभी उम्मीदवारों पर ईरान की 12-सदस्यीय गार्जियन काउंसिल फैसला लेगी। गार्जियन काउंसिल मौलवियों और न्यायविदों का एक पैनल है, जिसके प्रमुख खमेनेई ही हैं।

पैनल ने कभी किसी महिला और ऐसे व्यक्ति की उम्मीदवारी स्वीकार नहीं की है, जिसने देश के शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव करने की मांग की हो। 

रईसी खमेनेई के शिष्य थे और उन्हें खमेनेई का बेहद करीबी भी माना जाता था। ईरान के 2021 के राष्ट्रपति चुनाव में रईसी को जीत मिली थी।

उस वक्त गार्जियन काउंसिल ने उन सभी उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया था जो उन्हें चुनौती दे सकते थे। उस चुनाव में ईरान के इतिहास में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे कम मतदान हुआ।

इसके बाद चौतरफा विरोध और चुनाव के बहिष्कार की खबरों के बीच इस साल के संसदीय चुनाव में भी मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा था।

कौन पेश कर रहा है प्रबल दावेदारी 

इस पद पर दावेदारों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति, मोहम्मद मोखबर, अग्रणी दावेदार हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें कई बार खमेनेई से मिलते देखा गया है।

पूर्व कट्टरपंथी राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद और पूर्व सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा है, लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि क्या गार्जियन काउंसिल उन्हें इसके लिए चुनेगी।

आवेदन मंगलवार 4 जून तक किया जा सकता है। उम्मीद है कि गार्जियन काउंसिल 10 दिनों के अंदर अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर देगी।

इससे उम्मीदवारों को चुनावी अभियान के लिए जून के अंत में होने वाले मतदान से पहले दो सप्ताह को समय मिल जाएगा। 

ईरान के सामने हैं कई चुनौतियां

यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब ईरान लगभग हथियार-ग्रेड स्तर पर यूरेनियम को समृद्ध कर रहा है। ईरान ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हथियारों से लैस किया है।

साथ ही गाजा में युद्ध के बीच इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमला भी किया है। तेहरान पर मध्य पूर्व में यमन के हुती विद्रोहियों और लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे समूहों को हथियार देने का भी आरोप है।

साथ ही तेहरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। 2022 में महीसा अमिनी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस बीच ईरान की अर्थव्यवस्था भी चरमराई हुई है। 

रईसी पद पर रहते हुए मरने वाले दूसरे ईरानी राष्ट्रपति हैं। 1981 में इस्लामी क्रांति के बाद एक बम विस्फोट में राष्ट्रपति मोहम्मद अली राजाई की मौत हो गई।

The post रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव, कोई भी कर सकता है आवेदन… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तानी सेना पर हमले के मामले में हुए बरी; एक साल पहले हुए थे दंगे… इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तानी सेना पर हमले के मामले में हुए बरी; एक साल पहले हुए थे दंगे…
Next Article ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….
ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….
विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?