By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी…
देश

ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी…

Last updated: 2024/06/01 at 1:32 AM
Share
3 Min Read
ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023-24 में उच्च जीडीपी वृद्धि की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह अर्थव्यवस्था में मजबूत गति को रेखांकित करता है जो कि आगे और तेजी से बढ़ने की ओर अग्रसर है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने कहा है, यह आने वाली चीजों का सिर्फ एक ट्रेलर है।”

आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह पता चला कि भारत की अर्थव्यवस्था ने जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिससे वित्त वर्ष 24 के लिए वार्षिक विकास दर 8.2 प्रतिशत हो गई। इसका मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन को माना जा रहा है।

मोदी ने कहा, “2023-24 के लिए चौथी तिमाही के जीडीपी विकास के आंकड़े हमारी अर्थव्यवस्था में मजबूत गति दिखाते हैं जो आगे और तेजी से बढ़ने को तैयार है। हमारे देश के मेहनती लोगों को इसके लिए धन्यवाद। वर्ष 2023-24 के लिए 8.2 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का उदाहरण है कि भारत विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।”

मौजूदा चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचने के बीच सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से संबंधित आंकड़ा शुक्रवार को सामने आया।

चार जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जीडीपी से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही जो पिछली चार तिमाहियों में सबसे कम है।

एनएसओ ने कहा, “समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक जीडीपी में वृद्धि की दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि 2022-23 में यह सात प्रतिशत थी।”

इस तेजी के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च, 2024 के अंत में 3.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई और अगले कुछ वर्षों में इसके पांच लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का मंच तैयार हो चुका है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीडीपी के इस आंकड़े पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी ‘शानदार’ वृद्धि दर जारी रहेगी। 

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2024 में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 8.6 प्रतिशत रही थी।

वहीं जुलाई-सितंबर 2023 में यह 8.1 प्रतिशत और अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में 8.2 प्रतिशत थी। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रही थी।

इस तेजी के साथ भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन की अर्थव्यवस्था इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

The post ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

June 1, 2024 June 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप… गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप…
Next Article लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी समेत ये बड़े चेहरे… लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी समेत ये बड़े चेहरे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?