By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी भी 1000 पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > व्यापार > सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी भी 1000 पर
व्यापार

सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी भी 1000 पर

Last updated: 2024/06/03 at 12:30 PM
Share
3 Min Read
सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी भी 1000 पर
SHARE

मुंबई । लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को एक बार फिर से लंबी छलांग लगाई। बीएसई का सेंसेक्स 2500 अंक उछला तो निफ्टी 1000 अंक तेजी के साथ खुली। एग्जिट पोल एजेंसियों द्वारा एनडीए की जीत की भविष्यवाणी के बाद सोमवार सुबह सेंसेक्स 2,500 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 1,000 अंक से अधिक उछल गया। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारी बहुमत के साथ लौटने की भविष्यवाणी की वजह से शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को समापन दिवस पर शेयर बाजारों में पांच दिन से चली आ रही गिरावट पर रोक लगी और हालिया गिरावट के बाद बैंकिंग और तेल शेयरों में मूल्य-खरीद के कारण बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 75 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 75.71 अंक बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 74,478.89 अंक के उच्चतम और 73,765.15 अंक के निचले स्तर पर रहा। अपनी पांच दिन की गिरावट का सिलसिला रोकते हुए, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.05 बढ़कर 22,530.70 पर बंद हुआ। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारी अस्थिरता के बीच गुरुवार तक पांच दिनों में निफ्टी और सेंसेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। चुनाव पूर्व व्यापार रणनीति समाप्त हो गई है, और सभी की नजरें आगे की कार्रवाई के लिए एग्जिट पोल जारी होने पर होंगी। सेंसेक्स पैक से टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे। नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मारुति सुजुकी इंडिया, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ गए। एशियाई बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग मिश्रित नोट पर बंद हुए। वहीं यूरोपीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं सेंसेक्स पर पावर ग्रिड, एलएंडटी, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के नेतृत्व में सभी स्टॉक हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इन शेयरों में 3 फीसदी से 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 2.73 प्रतिशत बढ़ा जबकि मिडकैप 2.5 प्रतिशत उछला। घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी ‎दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गई और बाजार चढ़कर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को मजबूती के साथ 74,208 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 74,478.89 और नीचे में 73,765.15 तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 75.71 अंक चढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी 0.19 प्रतिशत अंक की बढ़त लेकर 22,530.70 पर बंद हुआ।

You Might Also Like

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते

बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गर्मी की वजह से पूरी तरह से सूखा डैम; प्यास बुझाने के लिए कुएं में कूदे 40 बंदरों की हुई मौत गर्मी की वजह से पूरी तरह से सूखा डैम; प्यास बुझाने के लिए कुएं में कूदे 40 बंदरों की हुई मौत
Next Article मई में हुंदै के वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत बढ़ी मई में हुंदै के वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत बढ़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?