By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एग्जिट पोल से उलट रुझान, जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब BJP को झटका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > एग्जिट पोल से उलट रुझान, जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब BJP को झटका
राजनीती

एग्जिट पोल से उलट रुझान, जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब BJP को झटका

Last updated: 2024/06/04 at 2:55 PM
Share
3 Min Read
एग्जिट पोल से उलट रुझान, जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं अब BJP को झटका
SHARE

अभी तक के आए रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच एग्जिट पोल के उलट मामला उतना एकतरफा नहीं दिख रहा है। रुझानों में कई सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जो भाजपा को परेशानी में डाल रहे हैं। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे और भाजपा के भगवा किले यूपी में मामला बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। रुझानों में भले ही एनडीए को बहुमत मिल चुका है लेकिन इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती दे रहा है। कांग्रेस के लिए भी अच्छी खबर इस चुनाव में सामने आ रही है। कांग्रेस की सीटें रुझानों में 100 के पार जाती दिख रही हैं।

Contents
उत्तर प्रदेश में भाजपा को खतरामहाराष्ट्र में भी कड़ी टक्करराजस्थान में भी झटकाहरियाणा में टक्कर का मुकाबला

उत्तर प्रदेश में भाजपा को खतरा

80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भाजपा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। इस राज्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में अखिलेश और राहुल की साइकिल और हाथ ने मिलकर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। यहां सपा 36 सीटों पर है जबकि भाजपा 36 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। अमेठी, मैनपुरी, रायबरेली सीट से भाजपा पीछे चल रही है। यदि देखा जाए तो सबसे बड़ा उलटफेर फिलहाल यहीं होता दिख रहा है। पिछली बार भाजपा को यहां 62 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वह इस आंकड़े से काफी पीछे दिख रही है।

महाराष्ट्र में भी कड़ी टक्कर

दूसरा राज्य महाराष्ट्र जहां भाजपा ने कई पैतरे आजमाए, लेकिन रुझानों फिलहाल अब तक उसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 25 सीटों पर आगे है तो वहीं 21 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। जबकि दो सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं।

राजस्थान में भी झटका

तीसरा राज्य राजस्थान जहां पिछली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार कांटे का मुकाबला दिख रहा है। भाजपा यहां सिर्फ 14 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है।

हरियाणा में टक्कर का मुकाबला

इस राज्य से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। यहां दोनों ही पार्टी पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 4, 2024 June 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, राजनांदगांव से भूपेश बघेल पिछड़े छत्तीसगढ़ लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, राजनांदगांव से भूपेश बघेल पिछड़े
Next Article राजनांदगांव लोकसभा में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, संतोष आगे तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल पिछड़े राजनांदगांव लोकसभा में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, संतोष आगे तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल पिछड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?