By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंधे कत्ल के मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुख्ता सबूत, आजीवन कारावास कायम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > अंधे कत्ल के मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुख्ता सबूत, आजीवन कारावास कायम
छत्तीसगढ़राज्य

अंधे कत्ल के मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुख्ता सबूत, आजीवन कारावास कायम

Last updated: 2024/06/06 at 10:00 AM
Share
5 Min Read
अंधे कत्ल के मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुख्ता सबूत, आजीवन कारावास कायम
SHARE

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने मोबाइल लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को पुख्ता प्रमाण मानते हुए आजीवन कारावास की सजा को कायम रखा है।सत्र न्यायालय ने उक्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दोषी की अपील खारिज कर दी।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए बारीकी से विवेचना की। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए। उसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों की उस्थिति में आरोपी की निशानदेही पर सहायक साक्ष्य जुटाए। हाईकोर्ट में की गई अपील में आरोपी ने मुख्य बिंदु उठाया कि कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। सिर्फ परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर सजा सुनाई गई है। किन्तु आरोपी यह साबित करने में विफल रहा कि घटना के समय वह घटनास्थल पर नहीं था। कोर्ट ने विवेचक द्वारा प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को पुख्ता सबूत मानते हुए सत्र न्यायालय के निर्णय को यथावत रखते हुए आरोपी की अपील को खारिज कर दिया।

यह है मामला
रायपुर जिले की धरसींवा पुलिस को 6 अक्टूबर 2017 की सुबह फोन से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश बंद स्टील फैक्ट्री के बाउंड्रीवाल के पास है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को विवेचना में लिया। शव के पास ही 10 किलो वजनी पत्थर प?ा था, जिसमे खून लगा था। पास ही कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, डिस्पोजल गिलास, खून से सनी मिट्टी और अन्य सामान जब्त किया। शव को पीएम के लिए मेकाहारा भेजा गया। मृतक की पहचान ग्राम टाडा निवासी चमन लाल साहू के रूप में की गई। मृतक का मोबाइल बंद होने पर पुलिस ने सबसे पहले उसका कॉल डिटेल निकाला। इसमें घटना के समय मृतक के गांव के वेकेश कुमार साहू के संपर्क में रहने की पुष्टि हुई। वेकेश का मोबाइल लोकेशन भी घटना के आसपास था। पुलिस अधिकारी ने पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसकी प्रेमिका से संबंध स्थापित करने की बात कहने पर एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर शराब पीने के बाद उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी ने उसका बटुवा निकाल लिया और उसमें रखे 3000 रुपये बांट लिए। मोबाइल का सिम दाँत से चबा कर तो?ने के बाद झा?ी में फेकने और मृतक की मोटरसाइकिल धनेली मार्ग में छो?ना बताया। 

आरोपी के बताए स्थान से ही सामान जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों के बताए स्थान से गवाहों के समक्ष सामान जब्त किया।जब्ती पत्रक तैयार कर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को धारा 302 में आजीवन और धारा 201 में 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। सजा के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत कर कहा कि मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य में सजा दी गई जो कि अवैधानिक है। इस आधार पर सत्र न्यायालय के आदेश को निरस्त करने की मांग की। 

मृतक का सामान, दोषी को छीनाझपटी में लगी चोट भी बने आधार
शासन की ओर से सभी प्रमाण और तथ्यों के आधार पर सजा को उचित ठहराया गया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डीबी ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य में मृतक का कॉल डिटेल है। इसमें आरोपी के साथ संपर्क होने की पुष्टि की गई है। आरोपी का मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के पास पाया गया। अपीलकर्ता के बताए स्थान से ही विवेचना अधिकारी ने मृतक की मोटरसाइकिल, दांत से चबा कर तो?ा गया सिम, मृतक का काले रंग का बटुवा जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व नियोक्ता द्वारा जारी आईडी जब्त किया गया। इसके अलावा अपीलकर्ता की पीठ और कोहनी में चोट पाई गई जो कि मौके में मृतक के साथ छीनाझपटी में लगी थी। इस पर डीबी ने सत्र न्यायालय के आदेश की पुष्टि कर सजा को उचित ठहराया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार

डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम…..

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना….

विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल, कहा – छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार…

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रेस्टोरेंट में लगी थी जुए की फड़, 8 जुआड़ी पकड़ाए, ढाई लाख नगद और 11 मोबाइल जप्त रेस्टोरेंट में लगी थी जुए की फड़, 8 जुआड़ी पकड़ाए, ढाई लाख नगद और 11 मोबाइल जप्त
Next Article दो उम्मीदवार ऐसे भी; EVM काउंटिंग के बाद हार चुके थे, क्या हुआ ऐसा जो जीत गए चुनाव… दो उम्मीदवार ऐसे भी; EVM काउंटिंग के बाद हार चुके थे, क्या हुआ ऐसा जो जीत गए चुनाव…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार
छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम…..
राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना….
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?