By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘छत्तीसगढ़ सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा’, मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया: सीएम साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ‘छत्तीसगढ़ सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा’, मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया: सीएम साय
छत्तीसगढ़राज्य

‘छत्तीसगढ़ सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा’, मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया: सीएम साय

Last updated: 2024/06/10 at 3:56 PM
Share
5 Min Read
‘छत्तीसगढ़ सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा’, मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया: सीएम साय
SHARE

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार को छह महीने हुए हैं। छह महीने में हम लोगों को कम काम करने का अवसर मिला इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। आचार संहिता लागू हो गई, लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले केवल सौ दिनों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को पूरा किया है। जिसका बेहतर परिणाम लोकसभा में मिला। पीएम मोदी सहित हमारी सरकार पर भी लोगों का विश्वास बढ़ा है। आगामी समय में गारंटी के बचे हुए वादे को सांय-सांय पूरा करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहीं।

सीएम ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने मोदी की गारंटी, भारतीय जनता पार्टी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया और चौथी बार हम लोगों ने सरकार बनाई। पहले की तीन बार की जो भाजपा सरकार थी, उससे भी ज्यादा आशीर्वाद भाजपा को मिला। 54 सीटें और 46% से ज्यादा वोट पार्टी को मिला। जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए हमने 100 दिनों में मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को पूरा किया। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 18 लाख लोग पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री का भी कहना था कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है, तो जो मुख्यमंत्री होगा वह सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम करेगा। 13 दिसंबर 2023 को हम लोग शपथ लिए और 14 दिसंबर को ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी। 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती, सुशासन दिवस के अवसर पर हम लोगों ने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल का बकाया का बोनस देने का काम किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को "धान का कटोरा" बताते हुए वादे के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदने के वादे को पूरा करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति महीने एक-एक हजार के हिसाब से चार किश्त जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, रामलला दर्शन योजना की भी शुरुआत उनकी सरकार ने कर दी है। 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की भी शुरुआत करने और खरीदी के लिए 15 दिनों का समय तय करने की बात उन्होंने पत्रकारों को बताई, साथ ही संग्राहक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की योजना जल्द ही शुरुआत होने की बात कही। नक्सलवाद के खिलाफ बोलते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछ्ले 15 साल की हमारी भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी और जब फिर से भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र-राज्य के समन्वय से नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में और भी तेजी आई है। उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ की पहचान है, नक्सलवाद जैसा लोग सोचते हैं, वैसा कुछ भी नही है। इसलिए छत्तीसगढ़ को ऐसी नजरों से बिल्कुल भी न देखें। केवल पांच जिलों में ही कुछ जगह पर नक्सलवाद है। इन क्षेत्रों में अभी तक लगभग 25 से ज्यादा सुरक्षा कैंप बनाए गए हैं और इसका मतलब कैंप के 5 किलोमीटर के रेडियस में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। नक्सली लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं।

दिल्ली के पत्रकारों को बताया सांय-सांय का मतलब
विष्णु देव साय ने कहा कि मात्र 100 दिन में ही हमारी सरकार ने इतना काम किया, जिसका परिणाम हमें लोकसभा में बेहतर मिला। सांय-सांय काम हुआ तो यह ट्रेंड हो गया। हमारे यहां छत्तीसगढ़ में इसका मतलब जल्दी-जल्दी होता है। हम जहां भी जाते हैं तो लोग सांय-सांय चिल्लाते हैं। क्योंकि हमने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को सांय-सांय पूरा किया है और आगे भी सांय-सांय पूरा करेंगे।

You Might Also Like

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कर चोरी रोकने तंबाकू ‎निर्माताओं के ‎लिए नया फार्म जारी कर चोरी रोकने तंबाकू ‎निर्माताओं के ‎लिए नया फार्म जारी
Next Article मोदी सरकार 3.0…..में मोदी सरकार 2.0 के इन 37 चेहरों को नहीं मिली जगह  मोदी सरकार 3.0…..में मोदी सरकार 2.0 के इन 37 चेहरों को नहीं मिली जगह 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?