By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

Last updated: 2024/06/12 at 9:07 AM
Share
4 Min Read
हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
SHARE

बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं घायल हुए पुलिसकर्मियों में एक की हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सोमवार को सतनामी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने जिले के कलेक्टर कार्यालय में घुसकर भयानक उत्पात मचाया था। उन्होंने जिले में स्थित अपने धार्मिक स्थल को कथित रूप में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ ऑफिस बिल्डिंग में आग लगा दी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में खड़ी दो दर्जन से अधिक कारों के अलावा करीब 70 दोपहिया वाहनों और एक सरकारी भवन में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान पथराव में करीब 50 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया, 'हमने सोमवार की घटना के सिलसिले में सात अपराध दर्ज किए हैं। आगजनी में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।' साथ ही उन्होंने बताया कि 'CCTV फुटेज, पुलिस द्वारा की गई विरोध-प्रदर्शन की वीडियोग्राफी और मीडियाकर्मियों सहित अन्य स्रोतों से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।'

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि, 'आरोपियों को पकड़ने के लिए हम पड़ोसी और अन्य जिलों के एसपी से संपर्क में हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।' उन्होंने कहा, आगजनी में चार पहिया और दोपहिया वाहनों को मिलाकर 100 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कुल नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम गठित की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हमले में 45 से 50 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं, जिनमें से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसके बाद उसे बिलासपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार हिंसा के मामले में अबतक लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

बता दें कि बीते महीने 15 और 16 मई की दरम्यानी रात को जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा के पास सतनामी समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक 'जैतखम्भ' या 'विजय स्तंभ' को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बाद में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
इसी घटना के विरोध में सतनामी समुदाय के लोगों ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। इस दौरान यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा और लोगों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

You Might Also Like

आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर‘ की सुविधा: मंत्री टंक राम वर्मा….

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ, प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू….

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात….

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

’शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल’….

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एक चुटकी हल्दी… बदल सकती है आपका भाग्य! आचार्य से जानें रोज तिलक लगाने के चमत्कारी लाभ एक चुटकी हल्दी… बदल सकती है आपका भाग्य! आचार्य से जानें रोज तिलक लगाने के चमत्कारी लाभ
Next Article राजधानी में दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कलेक्टर सिंह ने आमानाका में बस डिपो का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर‘ की सुविधा: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ, प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू….
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ, प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात….
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?