By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मस्क ने OpenAI पर किया केस वापस लिया, अब CEO ऑल्टमैन लेंगे चैन की सांस; जानें क्यों छिड़ गई थी जंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > मस्क ने OpenAI पर किया केस वापस लिया, अब CEO ऑल्टमैन लेंगे चैन की सांस; जानें क्यों छिड़ गई थी जंग
विदेश

मस्क ने OpenAI पर किया केस वापस लिया, अब CEO ऑल्टमैन लेंगे चैन की सांस; जानें क्यों छिड़ गई थी जंग

Last updated: 2024/06/12 at 12:14 PM
Share
5 Min Read
मस्क ने OpenAI पर किया केस वापस लिया, अब CEO ऑल्टमैन लेंगे चैन की सांस; जानें क्यों छिड़ गई थी जंग
SHARE

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन के लिए एक अच्छी खबर है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने फरवरी  में दर्ज कराए मुकदमे को वापस ले लिया है। दरअसल, अरबपति उद्यमी मस्क ने आरोप लगाया था कि ओपनएआई ने मानवता के फायदे के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित करने के अपने मूल मिशन को पीछे छोड़ दिया। अब वह सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान दे रही है। एलन मस्क का आरोप था कि कंपनी ने लोगों की भलाई के लिए एआई सिस्टम बनाने के अपने लक्ष्य के साथ समझौता किया है। यह मुकदमा विशेष रूप से ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ दर्ज कराए गए थे। इसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी एक ओपन-सोर्स यूनिट बने रहने के बजाय, माइक्रोसॉफ्ट की एक क्लोज-सोर्स सहायक कंपनी में बदल गई है। सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में दाखिल एक फाइलिंग के अनुसार, मस्क के वकीलों ने कैलिफोर्निया राज्य की अदालत से फरवरी में दायर मुकदमे को खारिज करने के लिए कहा। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने मामले को वापस लिए जाने का कारण क्या दिया। दिलचस्प बात यह है कि आज एक सुपीरियर कोर्ट के जज मुकदमे को रद्द करने के लिए ओपनएआई का पक्ष भी सुनने वाले थे। मस्क ने बिना किसी पूर्वाग्रह के केस को वापस ले लिया है। इसका यह मतलब भी हो सकता है कि वह इसे कभी भी फिर से दायर कर सकते हैं। मुकदमा ओपनएआई को लेकर मस्क के लंबे समय से चले आ रहे विरोध का नतीजा है। मस्क इस स्टार्टअप के को-फाउंडर थे। मस्क के अलग होने के बाद ओपनएआई को माइक्रोसॉफ्ट से अरबों डॉलर की फंडिंग मिली और आज यह जेनेरिक एआई का चेहरा बन गया है। कुछ महीनों पहले ओपनएआई ने अदालत में दायर याचिका में तर्क दिया था कि मुकदमा गलत दावों पर आधारित है। इसमें मस्क द्वारा अपने खुद के एआई के फायदे के लिए ओपनएआई को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। ओपनएआई के वकीलों ने कहा था कि ओपनएआई ने जो कमाल की एडवांस टेक्नोलॉजी हासिल की है, उसे देखकर मस्क भी वही सफलता अपने लिए चाहते हैं। इसके जवाब में मस्क ने अप्रैल में दायर की गई कोर्ट फाइलिंग में कहा था कि ओपनएआई गलत और विवादित तथ्यों पर मुकदमे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

ओपनएआई की टेक्नोलॉजी को सार्वजनिक कराना चाहते हैं मस्क
मुकदमे में मस्क ने न्यायाधीश से अपील की थी कि वह ओपनएआई को अपने रिसर्च और टेक्नोलॉजी को पब्लिक के लिए उपलब्ध कराने के लिए मजबूर करें। साथ ही इस अपील में स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट और दूसरों के फाइनेंशियल बेनिफिट के लिए जीपीटी -4 सहित अपने ऐसेट्स या संपत्तियों का उपयोग करने से रोकने की भी बात कही गई थी। बताते चलें कि मस्क ने पिछले साल जुलाई में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप XAI की शुरुआत की है। चैट जीपीटी ने बहुत कम समय में पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसने गूगल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। मस्क ने लंबे समय से माना है कि एजीआई मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। ऑल्टमैन साल 2019 में ओपनएआई के सीईओ बने थे। ओपनएआई ने 22 सितंबर 2020 को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता किया, जिसमें विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट को उसके जेनरेटिव प्रीट्रेन्ड ट्रांसफार्मर (जीपीटी) -3 लैंग्वेज मॉडल का लाइसेंस दिया गया था।

नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था ओपनएआई का चैटबॉट
चैटजीपीटी ओपनएआई का चैटबॉट है, जिसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद चैटजीपीटी छह महीने के भीतर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशन बन गया। चैटजीपीटी ने माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट और कई स्टार्टअप्स के कॉम्पिटिटर चैटबॉट्स के लॉन्च को भी बढ़ावा दिया। अपनी शुरुआत के बाद से चैटजीपीटी को कई कंपनियों ने अपने डॉक्यूमेंट की समराइजिंग करने से लेकर कंप्यूटर कोड लिखने तक कई तरह के कामों के लिए अपनाया है। जिससे बड़ी टेक कंपनियों के बीच जेनरेटिव AI पर आधारित अपनी पेशकश लॉन्च करने की होड़ शुरू हो गई है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया
Next Article पोलेंड के सोशल मीडिया स्टार को अर्जेंटीना पुलिस ने पकड़ा, 30 मंजिला इमारत पर चढ़कर कर रहा था स्टंट पोलेंड के सोशल मीडिया स्टार को अर्जेंटीना पुलिस ने पकड़ा, 30 मंजिला इमारत पर चढ़कर कर रहा था स्टंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?