By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह
छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह

Last updated: 2024/06/12 at 8:15 PM
Share
3 Min Read
बिलासपुर  पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह
SHARE

बिलासपुर

 रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट व डी फार डांस एकेडमी और प्रजाराज्यम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। उभरते हुए कलाकारों को स्टेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान रियालिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता सौम्या कांबले ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और नृत्य के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के स्केटिंग रिंग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र के अलावा रायगढ़ व कोरबा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। गर्मी एवं उमस भरे वातावरण के बीच प्रतियोगियों का उत्साह एवं जुनून देखते ही बन रहा था। सभी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक भी उनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

इससे पूर्व क्षेत्र के उभरते हुए कलाकारों के लिए एक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भी 50 कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में डांस की तकनीकी व विभिन्न विधाओं का अनुभव व ज्ञान, स्टेज में परफारमेंस के आवश्यक पहलुओं पर सौम्या कांबले ने प्रकाश डाला। प्रतियोगिता एवं कार्यशाला मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रजाराज्यम के डायरेक्टर आकाश सिंह, नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रश्मि देवांगन एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी प्रदान की।

आकाश व कमल की जोड़ी रही विजेता शाम को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमे विजेता के लिए आकाश सिंह राजपूत एवं कमल की जोड़ी और अक्ष सोनी व सोम निषाद के मध्य मुकाबला हुआ। दोनों ही टीम के मध्य कांटे की टक्कर रही। यहीं कारण है अंत में मुकाबला टाई हो गया।

बाद में निर्णायक मंडल ने तकनीकी पहलुओं के आधार पर फ़ैसला लिया। इसमें आकाश सिंह राजपूत व कमल की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। अक्ष सोनी एवं सोम निषाद को उपविजेता की ट्राफी दी गई। तीसरे स्थान पर ऋतु परना नायक रहीं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार भोलू विश्वकर्मा , सोमी विजया, आरुषि यादव , शुभम निषाद एवं संजना को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुमित कुमार को पुरस्कृत किया गया।

 

You Might Also Like

नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की….

​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न….

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका….

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड नए शैक्षिक सत्र से दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बनाया नया कानून CG Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड नए शैक्षिक सत्र से दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बनाया नया कानून
Next Article राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की….
नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..
​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न….
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?