By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा-दिल्ली में रार, महाराष्ट्र में तकरार, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ गई है दरार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > हरियाणा-दिल्ली में रार, महाराष्ट्र में तकरार, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ गई है दरार
राज्य

हरियाणा-दिल्ली में रार, महाराष्ट्र में तकरार, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ गई है दरार

Last updated: 2024/06/13 at 1:00 PM
Share
6 Min Read
हरियाणा-दिल्ली में रार, महाराष्ट्र में तकरार, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ गई है दरार
SHARE

नई दिल्ली । हरियाणा और दिल्ली में मिली हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी का कहना है कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। वहीं महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और उद्धव गुट की शिवसेना के बीच अनबन शुरू हो गई है। विधान परिषद शिक्षक और स्नातक कोटे के चुनाव को लेकर कांग्रेस शिवसेना (यूबीटी) आमने सामने है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए तमाम विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन का गठन किया था। इंडिया गठबंधन भले ही पीएम मोदी को सत्ता की हैट्रिक लगाने से न रोक पाया हो, लेकिन बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से दूर कर दिया था। एनडीए को इंडिया गठबंधन ने कड़ा मुकाबला दिया था, लेकिन अब नतीजे के बाद विपक्षी एकता बिखरने लगी है। दिल्ली-हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी रार छिड़ गई है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के बीच तकरार शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पंजाब छोड़कर दिल्ली, हरियाणा, असम और गुजरात सहित बाकी राज्यों में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हरियाणा में कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं तो आम आदमी पार्टी कुछ वोटों से कुरुक्षेत्र सीट हार गई। दिल्ली में भी किसी का खाता नहीं खुला। हरियाणा और दिल्ली में मिली हार का ठीकरा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर फोड़ा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है तो कांग्रेस ने हरियाणा में अकेले चुनावी मैदान में उतरने की बात कही है। इस तरह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राह एक दूसरे से जुदा हो गई है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं तो आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, जिसके चलते सुशील गुप्ता हार गए। ऐसे में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जहां तक आप के साथ हमारे गठबंधन की बात है, तो यह राष्ट्रीय स्तर (लोकसभा चुनाव) के लिए था, न कि राज्य (विधानसभा) स्तर के लिए। हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी सोमवार को कहा था कि कांग्रेस का आप के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित है। हरियाणा में इंडिया गठबंधन को 47.6 प्रतिशत वोट मिला, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। ऐसे में हुड्डा और कांग्रेस पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की राह पर हैं राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से आज ये स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव वह अकेले लड़ेगी। कांग्रेस के साथ सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया गया था। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। दोनों ही पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ा था। दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने और तीन पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सके। यही वजह है कि अब लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की हार की यह वजह भी बताई जा रही है कि चुनाव में दोनों पार्टियां अपने वोट एक दूसरे के दल में शिफ्ट कराने में नाकाम रहीं। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। विधान परिषद शिक्षक और स्नातक कोटे के चुनाव को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के बीच अनबन शुरू हो गई है। सूबे की चार सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव में उद्धव की शिवसेना ने बिना चर्चा के ही चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर उद्धव ने कोई चर्चा नहीं की। इस संबंध में जब हमने ठाकरे से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। नाना पटोले ने मांग की है कि शिवसेना (यूबीटी) नासिक और कोकण में अपने उम्मीदवार वापस ले, उद्धव खेमे के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि पारंपरिक तरीके से जिन चार सीटों पर शिवसेना ने उम्मीदवार की घोषणा की है, वहां पर कांग्रेस प्रभावी नहीं है।

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे
Next Article तलाक की खबरों के बीच केन्या पहुंची दलजीत कौर तलाक की खबरों के बीच केन्या पहुंची दलजीत कौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?