By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन चले दिल्ली, दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी से इस्तीफा की अटकलें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन चले दिल्ली, दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी से इस्तीफा की अटकलें
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन चले दिल्ली, दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी से इस्तीफा की अटकलें

Last updated: 2024/06/13 at 5:25 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन चले दिल्ली, दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी से इस्तीफा की अटकलें
SHARE

रायपुर.

प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता, रायपुर दक्षिण विधायक एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद बन गए हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद ये सीट खाली हो जाएगी। चर्चा है कि बृजमोहन अग्रवाल दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी पद से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार, सांसद बनने के बाद विधायक पद से 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना है।

इस तरह से इस्तीफा देने की अंतिम तारीख 18 जून हैं। वहीं, रायपुर दक्षिण में उपचुनाव के लिए अब भाजपा-कांग्रेस में थोक में दावदेार भी सामने आने लगे हैं। इसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर रायपुर दक्षिण के विभिन्न वार्डों के सीनियर पार्षद भी दावेदारी ठोंकने लगे हैं।

निकाय चुनाव के दौरान हो सकते हैं उपचुनाव —
चर्चा है कि प्रदेश में साल के अंत में नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इस दौरान ही रायपुर दक्षिण में भी उपचुनाव हो सकते हैं। विधायक के इस्तीफा देने के बाद निर्वाचन आयोग के छह माह के अंदर उपचुनाव कराना होता है। इसलिए निकाय चुनाव के दौरान ही उपचुनाव होने की ज्यादा संभावना है।

रायपुर दक्षिण में एकछत्र राज रहा –
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल का एकछत्र राज रहा है। उनके रहते यहां से किसी और को कभी भाजपा से टिकट मिला ही नहीं। इस सीट से वे लगातार आठ बार से विधायक चुने गए। पहली बार उनके सांसद बनने के कारण अब इस सीट से थोक में दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।

बृजमोहन से पूछ सकते है उनकी पसंद —
बृजमोहन अग्रवाल के दबदबे वाली इस सीट पर संभवत: पार्टी उनको नजर-अंदाज नहीं कर सकेगी। माना जा रहा है कि इस सीट से किसी को टिकट देने से पहले भाजपा बृजमोहन अग्रवाल से भी उनकी मंशा पूछ सकती है। इसके बाद उनकी पसंद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है।

संघ पदाधिकारियों से मिल रहे दावेदार —
रायपुर दक्षिण से उप चुनाव के लिए टिकट के दावेदार भाजपा के कुछ नेताओं के संघ पदाधिकारियों से भी मिलने की खबर है। नगर निगम स्तर के नेता लगातार संपर्क साध रहे हैं। कोशिश ये भी की जा रही है कि बृजमोहन ही किसी का नाम आगे बढ़ा दें।

भाजपा से इनकी दावेदारी —
सुनील सोनी, नंदन जैन, सच्चिदानंद उपासने, रमेश सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा, मीनल चौबे, केदारनाथ गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विजय अग्रवाल शामिल हैं।

कांग्रेस से इनकी दावेदारी —
प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, सन्नी अग्रवाल, सुमित दास, सतनाम पनाग, देवेंद्र यादव, कन्हैया अग्रवाल शामिल हैं।

कांग्रेस में भी कई दावेदार —
भाजपा की तरह कांग्रेस में भी दावेदारों की लिस्ट लंबी है। ये सीट कांग्रेस के लिए भी खास है, क्योंकि पहली बार बृजमोहन बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं होंगे। बृजमोहन जन नेता माने जाते हैं। सियासी जानकर बताते हैं कि इस सीट पर बड़ी संख्या में लोग बृजमोहन के चेहरे पर वोट करते हैं। बृजमोहन के दिल्ली जाने से कांग्रेस के लिए ये सीट थोड़ी आसान हो जाएगी। इस बार कांग्रेस से हर नेता मैदान पर उतरने की तैयारी करेगा।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भूस्खलन से त्रस्त पापुआ न्यू गिनी को मिला भारत का साथ भूस्खलन से त्रस्त पापुआ न्यू गिनी को मिला भारत का साथ
Next Article अमित मालवीय ने कोलकाता के वकील के खिलाफ एक्स पर किया पोस्ट अमित मालवीय ने कोलकाता के वकील के खिलाफ एक्स पर किया पोस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..
दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?