By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? चर्चा का बाजार गर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? चर्चा का बाजार गर्म
राजनीती

अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? चर्चा का बाजार गर्म

Last updated: 2024/06/13 at 8:45 PM
Share
4 Min Read
अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? चर्चा का बाजार गर्म
SHARE

नई दिल्ली, नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अब लोगों में एक चर्चा शुरु होगी है कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? अभी वर्तमान जेपी नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल पिछले साल ही पूरा हो गया था। इसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ाया दिया गया था। पीएम मोदी ने उन्हें अपने नए मंत्रिमंडल में  मंत्री पद की शपथ दिलाकर साफ कर दिया कि बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। बीजेपी का नया अध्यक्ष वह व्यक्ति बनेगा जो कार्यकर्ता, संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बना सके। बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए यह दायित्व कितना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। 
पहले राजनाथ सिंह और फिर बाद में अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने ना केवल अपने बूते बहुमत प्राप्त किया था बल्कि पीएम नरेन्द्र मोदी में यह आत्मविश्वास भरा था कि उनके हर निर्णय में पार्टी का कार्यकर्ता उनके साथ है। एक के बाद एक मिल रही विजय इसका प्रमाण थी। इस बार बीजेपी पसबसे बड़े दल के रूप में उभरी जरूर है लेकिन, वह बहुमत हासिल नहीं कर सकी। 2019 के मुकाबले उसे 63 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।
बीजेपी नए अध्यक्ष के सामने सबसे पहली चुनौती तो कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की ही होगी। इसके अलावा विभिन्न दलों को छोड़कर बीजेपी में आए नेताओं के संभावित अतिक्रमण से बचते हुए पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं को यह विश्वास भी दिलाना होगा कि पार्टी में उनके स्थान और पूछ परख में कोई असर नहीं पड़ेगा। जब तक पार्टी के कार्यकर्ताओं में आत्मबल की वापसी नहीं होती, तब तक किसी चमत्कारिक परिणाम की आशा करना व्यर्थ ही होगा।
बीजेपी के नए अध्यक्ष को यह काम तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही करना होगा क्योंकि अगले कुछ महिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार में है, जबकि झारखंड में झामुमो की सरकार है। लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण है। विधानसभा चुनावों में आने वाले परिणामों का प्रभाव ना केवल बीजेपी समर्थकों और कार्यकर्ताओं अपितु केन्द्र में मोदी सरकार के मनोबल पर भी पड़ेगा। 
इसके साथ मुस्लिम मतदाताओं के प्रति पार्टी की नीति भी एक बड़ी चुनौती है। 18वीं लोकसभा के चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि केन्द्र सरकार की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को मुस्लिम मतदाताओं ने नकार दिया है। इसके अलावा केन्द्र सरकार और पीएम मोदी के पसमांदा मुसलमानों को प्राथमिकता देना भी बीजेपी के समर्थक वर्ग को पसंद नहीं आया। तो बीजेपी को अपने नए अध्यक्ष के कार्यकाल में इस पहेली को भी हल करना ही होगा।
बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके वैचारिक मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ संबंधों को लेकर है। राजनीतिक समीक्षक का कहना हैं कि जिस तरह बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अब बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं, उसका असर कार्यकर्ताओं पर पड़ा। इससे कई कार्यकर्ता जो संघ के स्वयंसेवक भी हैं वो निराश हो गए। यह परिस्थिति भी चिंतित करने वाली है। यह बात अलग है कि पीएम मोदी भी स्वयंसेवक व प्रचारक रहे हैं। नड्डा भी संघ के आनुशांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से काम करते करते यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए बीजेपी को एक ऐसे व्यक्ति अध्यक्ष बनाना होगा जो इन चुनौतियों से निपटते के लिए अन्य राजनीतिक दलों को हाशिए पर ढ़केल सके।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बलौदाबाजार बंद स्थगित बलौदाबाजार बंद स्थगित
Next Article भाजपा जो कहती है वह करती यह कई बार प्रमाणित हुआ है : साव भाजपा जो कहती है वह करती यह कई बार प्रमाणित हुआ है : साव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ…..
राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CM साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर…..
CM साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सिकल सेल रोग पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सिकल सेल रोग पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?