By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्यों दोगुने हो गए हीटवेव वाले दिन? पहाड़ों पर भी छूटे पसीने; जानें कब मिलेगी राहत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > क्यों दोगुने हो गए हीटवेव वाले दिन? पहाड़ों पर भी छूटे पसीने; जानें कब मिलेगी राहत…
देश

क्यों दोगुने हो गए हीटवेव वाले दिन? पहाड़ों पर भी छूटे पसीने; जानें कब मिलेगी राहत…

Last updated: 2024/06/14 at 11:12 AM
Share
5 Min Read
क्यों दोगुने हो गए हीटवेव वाले दिन? पहाड़ों पर भी छूटे पसीने; जानें कब मिलेगी राहत…
SHARE

भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत को भी मॉनसून का इंतजार है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद और राजधानी दिल्ली में 27 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल यूपी-बिहार समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

इस बार हीटवेव ने देशभर में सैकड़ों लोगों की जान ले ली। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल हर बार की अपेक्षा हीटवेव के दिन भी डबल हो गए।

आईएमडी के चार्ट के मुताबिक ओडिशा में सबसे ज्यादा 27 दिन हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा। दूसरे नंबर पर राजस्थान (23 दिन) और तीसरे पर पश्चिम बंगाल (21 दिन) है।

राजधानी दील्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में भी 20 दिन हीटवेव का प्रकोप रहा। यह आंकड़ा 1 मार्च से 9 जून के बीच का है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 9 जून के बाद भी हीटवेव की स्थिति खत्म नहीं हुई है।

दिल्ली में तीन दिन और हीटवेव का प्रकोप रहा। गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली में हीटवेव से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अभी 4 से 5 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। 

यहां पहली बार दिखा हीटवेव का प्रकोप
दरअसल किसी इलाके में जब सामान्य से ज्यादा तापमान पहुंच जाता है तो उस उस्थिति को हीटवेव कहा जाता है। देश में अल्ग-अलग जगहों पर हीटवेव के लिए तापमान की सीमा भी अलग-अलग होती है।

इस साल हीटवेव की शुरुआत भी जल्दी ही हो गई थी। 2010 के बाद पहली बार है जब आठ से ज्यादा राज्यों ने इतने दिनों तक हीटवेव का प्रकोप झेला। वहीं पहली बार है जब केरल और हिमाचल प्रदेश को भी हीटवेव झेलनी पड़ गई।  

पहाड़ों पर भी गर्मी से बुरा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में 36 मेटियोरोलॉजिकल सब डिविजन हैं। इमें से 14 ने 15 दिन से ज्यादा हीटवेव रिकॉर्ड की। ये 14 सबडिविजन भी पूर्व से लेकर उत्तर भारत तक हैं।

उन इलाकों में भी हीटवेव का असर दिखा जो काफी ऊंचाई पर हैं और सालभर ठंड के लिए जाने जाते हैं। इनमें सिक्किम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। मौसम के जानकार के मुताबिक इस बार पहले ही हीटवेव को लेकर भविष्यवाणी कर दी गई थी। 

उन्होंने बताया कि 2023 अल नीनो साल था और इसलिए पहले से ही ज्यादा हीटवेव की आशंका थी।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से भी गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में अभी आगे और ज्यादा हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है और इसके लिए तैयार रहना पड़ेगा। सामान्य तौर पर मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में 6 से  8 दिन तक हीटवेव का असर रहता था।

बता दें कि मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या 45 डिग्री से ऊपर पारा जाने पर हीटवेव की स्थिति मानी जाती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री के पार भी हीटवेव की स्थिति पैदा हो जाती है। अगर सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री पारा अधिक हो जाता है तो इसे गंभीर श्रेणी की हीटवेव कहा जाता है। 47 डिग्री तापमान पहुंचने पर हीटवेव को गंभीर मान लिया जाता है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि बीते कुछ सालों से हीटवेव से होने वाली मौतों की संख्या कम हो गई थी। हालांकि इसमें आंकड़ों का भी दोष हो सकता है।

वहीं बीते दो साल से हीटवेव से होने वाली मौतें फिर से बढ़ी हैं। बीते कुछ सालों तक उत्तर भारत में हीटवेव की स्थिति बिरले ही बनती थी।

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हीटवेव का असर होता था लेकिन दक्षिण में हर जगह हीटवेव का पर्कोप नहीं होता था। हालांकि अब देश का हर इलाके हीटवेव झेलता है और पहाड़ी इलाके भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं। 

The post क्यों दोगुने हो गए हीटवेव वाले दिन? पहाड़ों पर भी छूटे पसीने; जानें कब मिलेगी राहत… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

June 14, 2024 June 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article G-7 की मीटिंग के दौरान भटक गए जो बाइडेन, मेलोनी ने उन्हें संभाला; देखें विडियो… G-7 की मीटिंग के दौरान भटक गए जो बाइडेन, मेलोनी ने उन्हें संभाला; देखें विडियो…
Next Article G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे… G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही देखी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात….
लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही देखी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा….
विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?