By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2 दिन में दिल्ली को नहीं मिला 100 एमजीडी पानी तो करूंगी अनशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > 2 दिन में दिल्ली को नहीं मिला 100 एमजीडी पानी तो करूंगी अनशन
राज्य

2 दिन में दिल्ली को नहीं मिला 100 एमजीडी पानी तो करूंगी अनशन

Last updated: 2024/06/20 at 3:48 PM
Share
4 Min Read
2 दिन में दिल्ली को नहीं मिला 100 एमजीडी पानी तो करूंगी अनशन
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली में पानी की कमी बढ़ती जा रही है, जिसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि 21 जून तक अगर दिल्ली को 100 एमजीडी पानी नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी। आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार से उन्होंने पानी की मांग की, लेकिन हरियाणा ने इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को भी पानी की मांग के लिए पत्र लिखा। दिल्ली में जहां एक तरफ दिल्ली के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ता जा रहा पानी का संकट दिल्ली वासियों की मुश्किल में इजाफा कर रहा है। जहां तापमान 40 डिग्री पहुंच रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी का स्तर गिरता जा रहा है। जिसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि 21 जून तक अगर दिल्ली को 100 एमजीडी पानी नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी। दिल्ली के जल संकट पर बात करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की सप्लाई की जरूरत 1050 एमजीडी है। जिसके चलते दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी है। उन्होंने बताया कि 1 एमजीडी 28 हजार 500 लोगों की पानी की जरूरत पूरी करता है। आतिशी ने हरियाणा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम आ रहा है तो 28 लाख लोगों को कम पानी मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा। राजधानी दिल्ली में पानी की बढ़ती परेशानी पर बात करते हुए आतिशी ने कहा कि हिमाचल का पानी नहीं आने दिया। उन्होंने आगे कहा कि पानी के मुद्दे को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए। साथ ही हरियाणा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 18 जून को दिल्ली सरकार के अधिकारी हरियाणा गए, इन 28 लाख लोगों के लिए पानी मांगा, लेकिन हरियाणा सरकार ने मना कर दिया। मंत्री आतिशी ने आगे बताया कि दिल्ली और हरियाणा दोनों जगह ही 3 करोड़ जनसंख्या है। हरियाणा को 6 हजार एमजीडी पानी मिलता है, उसमें से सिर्फ 1050 एमजीडी ही दिल्ली को चाहिए, जोकि नहीं मिल रहा है। दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आतिशी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को दिल्ली में हो रही पानी की परेशानी को लेकर पत्र लिखा है, और कहा है कि दिल्ली वालों को पानी मिले। जिसके बाद आतिशी ने ऐलान किया कि, अगर 21 जून तक दिल्ली वालों को 100 एमजीडी पानी नहीं मिलता है तो मैं सत्याग्रह करूंगी और अनशन पर बैठूंगी। मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जब दिल्लीवालों को ज़्यादा पानी की जरूरत है, तब हरियाणा सरकार यमुना में कम पानी छोड़ रही है। कल दिल्ली को हरियाणा से 613 एमजीडी के बजाय 513 एमजीडी पानी ही मिला। इस 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल में बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण…..

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनासकांठा के सीमावर्ती गांव नडाबेट में होगा 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनासकांठा के सीमावर्ती गांव नडाबेट में होगा
Next Article महाराष्ट्र के पालघर में बनेगा वधावन पोर्ट, मोदी सरकार ने दी हरी झंडी महाराष्ट्र के पालघर में बनेगा वधावन पोर्ट, मोदी सरकार ने दी हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…
बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..
सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान….
जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?