By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन ने ले लिया बड़ा फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन ने ले लिया बड़ा फैसला
राज्य

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन ने ले लिया बड़ा फैसला

Last updated: 2024/06/20 at 6:00 PM
Share
5 Min Read
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन ने ले लिया बड़ा फैसला
SHARE

झारखंड में जातीय गणना का रास्ता साफ हो गया। इसका दायित्व कार्मिक विभाग के पास होगा। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। कार्मिक विभाग इसके लिए आवश्यक तैयारियों को अंजाम देगा और इस आलोक में गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।

ज्ञात हो कि झारखंड में जातीय जनगणना कराने को लेकर सैद्धांतिक निर्णय पहले ही हो चुका था लेकिन इसके लिए एजेंसी का निर्धारण नहीं किया जा सका था। अब कैबिनेट के निर्णय के आलोक में राज्य सरकार का कार्मिक विभाग इस काम को देखेगा।

इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने इसे चुनावी एजेंडा बनाया था। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर भी अपने एजेंडे में इसे शामिल किया था।

विधायकों-मंत्रियों की वेतन-भत्तों में डेढ़ गुना बढ़ोतरी 

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में राज्य सरकार ने विधायकों से लेकर मंत्रियों और विस अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न दलों के सचेतकों को मिलनेवाले वेतन और भत्तों में कम से कम डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है। इनके साथ जुड़े सहायकों और अनुसेवकों के वेतन और भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।

कैबिनेट ने निर्णय किया है कि सरना धर्मावलंबियों के पवित्र स्थान लुगुबुरू पहाड़ पर केंद्रीय उपक्रम का काम रुकेगा। दामोदर घाटी निगम द्वारा प्रस्तावित 1500 मेगावाट लुगूबुरू पहाड़ पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को स्थगित करने की स्वीकृति दी गई।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न अवार्ड करने पर कैबिनेट की स्वीकृति। ऐसे अधिकारियों को अलग बैच लगाने का मिलेगा अधिकार।
  • झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (अराजपत्रित) सेवा नियमावली, 2015 तथा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति।
  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पोर्टल की देखरेख के लिए वित्तीय नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के अधीन मेसर्स सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड को मनोनयन के आधार पर चयन करने एवं इसके कार्यान्वयन के लिए 20.95 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति।
  • राज्य कर्मियों को प्रोन्नति में रोक हटने के बाद अधिकारियों के साथ-साथ कर्मियों को भी समान तरीके से लाभ मिलेगा।
  • झारखंड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती, नियुक्ति एवं सेवाशर्तें) (संशोधन) नियमावली, 2024 के गठन की स्वीकृति।
  • झारखंड में मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 2001 की धारा-15 के तहत टैक्स डिफाल्टर को अर्थदंड माफी की स्वीकृति।
  • सुशील कुमार को प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनाये जाने की तिथि से कार्यपालक अभियंता के पद पर वैचारिक प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति।
  • झारखंड योजना सेवा विभागीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण नियमावली-2023 की स्वीकृति।
  • भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वर्ष का अनुपालन लेखा परीक्षा (राजस्व) प्रतिवेदन को झारखंड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति।
  • वित्त विभाग अन्तर्गत नवगठित तीन (03) निदेशालयों पेंशन एवं लेखा निदेशालय, कोषागार एवं सांस्थिक वित्त निदेशालय तथा अंकेक्षण निदेशालय के निदेशक को विभागाध्यक्ष घोषित करने की स्वीकृति।
  • स्वर्गीय जगरनाथ महतो, तत्कालीन मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार के लंग ट्रांसप्लांट के एवज में खर्च राशि 45.29 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति।
  • झारखंड राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संचालन हेतु झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाईटी के अंतर्गत पद सृजन की स्वीकृति।
  • लंबी अवधि तक बिना कारण बताए अनुपस्थित डॉ. बेला कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर, लोहरदगा को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति। इसी प्रकार डा. बाबू लाल मुर्मू, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तुबिद, अड़की, खूंटी को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति।
  • लोकसभा चुनाव, 2024 के सुचारू रूप से संचालन एवं इस दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु वित्तीय झारखंड आकस्मिकता निधि से 125.76 करोड़ रुपये अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति।

You Might Also Like

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेजस्वी से जुड़ने लगे नीट पेपर लीक मामले के तार  तेजस्वी से जुड़ने लगे नीट पेपर लीक मामले के तार 
Next Article झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और  तेज आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और  तेज आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?