By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गलवान के बाद से ही चीन को झटका दे रहा भारत, वीजा लेने में भी छूट रहा चीनियों का पसीना…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > गलवान के बाद से ही चीन को झटका दे रहा भारत, वीजा लेने में भी छूट रहा चीनियों का पसीना…
विदेश

गलवान के बाद से ही चीन को झटका दे रहा भारत, वीजा लेने में भी छूट रहा चीनियों का पसीना…

Last updated: 2024/06/21 at 10:41 AM
Share
5 Min Read
गलवान के बाद से ही चीन को झटका दे रहा भारत, वीजा लेने में भी छूट रहा चीनियों का पसीना…
SHARE

गलवान घाटी में 2020 में चीन की नापाक हरकत के बाद भारत ने भी उसे तगड़ा झटका दिया है।

भारत सरकार ने चीन के नागरिकों को वीजा देना बेहद कम कर दिया है। शीर्ष अधिकारियों और आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दे रही है।

बता दें कि गलवान में भारतीय और चीनी नागरिकों के बीच हुई झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं चीनी सेना के भी कई जवान मारे गए थे। 

पता चला कि 2019 में लगभग दो लाख चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिया गया था। हालांकि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद वीजा देना कम कर दिया गया।

2024 में यह आंकड़ा घटकर केवल दो हजार रह गया। भारत में चीनी निवेश को कम करने के लिए ऐसा किया गया है। बीते 8 महीने में भारत सरकार ने केवल 1500 चीनी नागरिकों को वीजा दिया है।

इसमें से 1000 लोग वे हैं जो कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की मांग पर भारत आए हैं। वहीं अन्य 1000 वीजा अभी प्रक्रिया में ही हैं। 

चीन के साथ व्यापार में भी बड़ी कमी देखी गई है। पहले पांच महीने में दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा 38.11 अरब डॉलर रहा है। भारत ने इस साल केवल 8.93 अरब डॉलर का निर्यात चीन को किया है।

वहीं जनवरी से मई 2024 के बीच 47 अरब डॉलर का आयात किया गया है। इसके अलावा सरकार कॉर्पोरेट टैक्स को कम करके दर्जनों सेक्टर को उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

वहीं चीनी कारोबारियों को वीजा ना मिलने की वजह से भारत में इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में नौकरी जाने की भी रिपोर्ट आई थीं। 

14 जून को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में मई 2024 में 9 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। वहीं भारत ने 29.12 अरब डॉलर का निर्यात इल्केट्रॉनिक्स के फील्ड में भी किया है। 2023 में यह केवल 23.55 अरब डॉलर था। 

गलवान की घटना के बाद भारत ने चीनी निवेशकों की स्क्रीनिंग तेज कर दी है। ऐसे में वीवो जैसी कंपनियों को भी झटका लगा है।

यह कंपनी भारत के कानूनों का उल्लंघन कर रही थी। कंपनी मनी लॉन्ड्रिंग कर रही थी। वहीं वीवो ने ई़डी की कार्रवाई के बाद कहा था, प्रशासन की कार्रवाई के बाद हम डर गए हैं। हाल ही में की गईं गिरफ्तरियां बताती हैं कि यहां अब हमारे लिए माहौल ठीक नहीं है। हम इन चुनौतियों से निपटने के लिए कानून का सहारा ले रहे हैं। 

भारत का इस बात पर फोकस है कि ठीक से जांच पड़ताल के बाद  ही वीजा जारी किए जाएंगे। असीमित वीजा जारी करने से भारत के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में बाधा पैदा होगा।

बता दें कि सीमा पर भी चीन के साथ तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। कई बार पीएलए के जवान भारत के जवानों को पट्रोलिंग करने से रोकते हैं।

कई चरणों की बातचीत के बाद भी अब भी एलएसी विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं समंदर में भी चीन के साथ तनाव बरकरार है। कन्याकुमारी से 1 हजार किलोमीटर की दूरी पर चीन ने युवान वांग 7 बलिस्टिक मिसाइल ट्रैकर शिप को तैनात कर दिया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि शी जिनपिंग की सरकार धरती और समंदर दोनों जगह भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में है। वहीं भारत आर्थिक मोर्चे पर चीन पर निर्भरता कम करने पर जोर दे रहा है।

भारत का फोकस है कि चीनी नागरिकों को वीजा तभी जारी किया जाए जब यह सुनिश्चित हो जाए कि वे नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे और उनका दायरा सीमित होगा। 

The post गलवान के बाद से ही चीन को झटका दे रहा भारत, वीजा लेने में भी छूट रहा चीनियों का पसीना… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Next Article आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में अब गहराया स्वास्थ्य संकट, कई जगह सर्जरी सस्पेंड; अस्पतालों पर ताला… आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में अब गहराया स्वास्थ्य संकट, कई जगह सर्जरी सस्पेंड; अस्पतालों पर ताला…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….
छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..
कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?