By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…
देश

YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…

Last updated: 2024/06/21 at 10:43 AM
Share
3 Min Read
YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…
SHARE

जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण को चुनाव में हरा नहीं पाने पर पूर्व मंत्री मुद्रगड़ा पद्मनाभम ने अपना नाम बदल लिया है। अब आधिकारिक तौर पर उनका नाम मुद्रगड़ा पद्मनाभ रेड्डी हो गया है।

सीनियर लीडर के बदले हुए नाम को आंध्र प्रदेश राजपत्र में दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, मुद्रगड़ा बीते मार्च में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

मुद्रगड़ा ने कसम खाई थी अगर वह पवन कल्याण को हराने में विफल रहे तो अपना नाम बदल लेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने नाम में रेड्डी टाइटल लगाने लगेंगे।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने काकीनाडा जिले की पीथापुरम सीट पर YSR कांग्रेस के पूर्व सांसद को हरा दिया। उन्होंने वंगा गीता के खिलाफ 65,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। 

पवन कल्याण की पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मालूम हो कि मुद्रगड़ा और पवन कल्याण दोनों ही कापू समुदाय से आते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान मुद्रगड़ा ने कापू समुदाय के लिए आरक्षण की मांग उठाई थी। साथ ही, उन्होंने इसका समर्थन नहीं करने को लेकर पवन कल्याण की आलोचना की थी।

4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसके बाद मुद्रगड़ा ने वादा निभाते हुए अपना नाम बदल लिया। अब वह पद्मनाभ रेड्डी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि YSR कांग्रेस सरकार की ओर से विकास के कई सारे काम किए गए। इसके बावजूद मतदाताओं ने जगन मोहन रेड्डी को नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह वाकई हैरान करने वाली बात है।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संभाला पदभार 
बता दें कि पवन कल्याण ने बीते बुधवार को अमरावती स्थित सचिवालय में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। इसके साथ ही, उन्होंने पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई है।

कल्याण ने पंचायत राज मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नरेगा कार्यों को बागवानी कार्यों से जोड़ने से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा, आदिवासी गांवों में आदिवासी पंचायतों के लिए भी मंजूरी दी।

मंत्री नादेंदला मनोहर, कंडुला दुर्गेश, सांसद टी. उदय श्रीनिवास और जनसंपर्क एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव शेषभूषण कुमार, आयुक्त कन्नाबाबू और वन विभाग के पीसीसीएफ चिरंजीवी चौधरी सहित कई अधिकारियों ने इस अवसर पर पवन कल्याण को बधाई दी।

The post YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में अब गहराया स्वास्थ्य संकट, कई जगह सर्जरी सस्पेंड; अस्पतालों पर ताला… आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में अब गहराया स्वास्थ्य संकट, कई जगह सर्जरी सस्पेंड; अस्पतालों पर ताला…
Next Article किम जोंग की शान में पुतिन ने नहीं छोड़ी कमी, गिफ्ट की शानदार ऑरस सीनेट कार; जानिए कितनी है कीमत… किम जोंग की शान में पुतिन ने नहीं छोड़ी कमी, गिफ्ट की शानदार ऑरस सीनेट कार; जानिए कितनी है कीमत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….
दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….
​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….
‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?