By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा
छत्तीसगढ़राज्य

शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा

Last updated: 2024/06/21 at 8:40 PM
Share
4 Min Read
शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा
SHARE

रायपुर

उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। योजनाओं से सभी हितग्राहियों को लाभान्वित होना चाहिए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक सर्वश्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन और दीपेश साहू भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सभी पात्र हितग्राही किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। विशेषकर नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन प्रकरण निराकरण की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम की होगी। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा नालों में हार्वेस्टिंग पांड बनाकर जल संचय करने कहा। उन्होंने अमृत सरोवर योजना अंतर्गत निर्मित तालाबों को सुन्दर सरोवर बनाने पाथवे बनाकर पीपल, बरगद और नीम का पौधरोपण कराने तथा ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय बनाने कहा।

उन्होंने ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर, इन्टरनेट, वाई-फाई कनेक्शन की जानकारी लेते हुए जिले के सभी पंचायतों को उक्त सुविधा से शीघ्र जोड़ने कहा है। पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के संबंध में अधिकारी आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के स्कूल, छात्रावासों की आवश्यक मरम्मत कराने कहा है। शाला प्रवेश उत्सव में विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तकें, सायकले एवं अन्य सामग्रियां वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा संचालित योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मल्टी एक्टिविटी सेंटर की गतिविधियां, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अभिकरण, नगरीय निकायों में सॉलिड बेस्ट प्रबंधन, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य, पीडीएस व्यवस्था, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि की विभागवार गहन समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायकों ने संबंधित क्षेत्र में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं की ओर प्रभारी मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया।
 
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसका और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के प्रकरणों, आबकारी एक्ट व एनपीडीएस एक्ट पर कार्यवाही और सड़क दुर्घटनाओं व चालानी कार्यवाही आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सभी एसडीएम एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर, महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन….

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव
Next Article मुख्यमंत्री  साय ने ‘वित्तीय शिक्षा पुस्तिका’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री साय ने ‘वित्तीय शिक्षा पुस्तिका’ का किया विमोचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?